Samsung की डिसप्ले पर लॉन्च हुआ 12GB RAM वाला Realme GT Neo2, 65W तकनीक से होगी मिनटों में बैटरी फुल

Join Us icon

Realme ने आज टेक मार्केट में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया स्मार्टफोन Realme GT Neo2 पेश किया है। स्टाईलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह रियलमी मोबाइल 12GB RAM, Qualcomm Snapdragon 870 SoC, 64MP कैमरा और 65W fast charging तकनीक सपोर्ट करता है। रियलमी ने आज इस फोन को अपनी होम मार्केट चीन में लॉन्च किया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी एंट्री ले सकता है।

Realme GT Neo2 specifications

सबसे पहले फोन की डिसप्ले की ही बात करें तो रियलमी जीटी नियो2 को Samsung E4 Display पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन में 6.62 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले दी गई है जो पूरी तरह से बेजल है और दोनों साईड्स से ऐज़ से मिली है। यह फोन 600हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1300निट्स ब्राइटनेस और 500000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

Realme GT Neo 2 Officially launched feature specs price sale offer

Realme GT Neo2 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 आधारित रियलमी यूआई 2.0 पर लॉन्च किया गया है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोरयो 585 कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर रन करता है। यह चिपसेट SA/NSA डुअल मोड 5जी पर काम करता है। चीनी बाजार में यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जो तथा UFS 3.1 storage तकनीक सपोर्ट करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी नियो2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह रियलमी मोबाइल 120डिग्री एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme GT Neo 2 Officially launched feature specs price sale offer

Realme GT Neo2 स्मार्टफोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C port जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह रियलमी मोबाइल 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Realme GT Neo2 Price

यह नया रियलमी फोन तीन वेरिएंट्स मे लॉन्च हुआ है। चीन में फोन के 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट को RMB 2,499 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 28,500 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन का 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट RMB 2,699 (तकरीबन 30,700 रुपये) तथा सबसे बड़ा 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट RMB 2,999 यानी तकरीबन 34,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here