सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A18 4G आया सामने! Android 17 सहित रैम और प्रोसेसर का भी हुआ खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/Samsung-Galaxy-A17-5G-Review.jpg

पिछले महीने सैमसंग से जुड़ी खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने नए मोबाइल फोन Samsung Galaxy A18 पर काम कर रही है जिसे 4G और 5G दोनों मॉडल्स में लाया जाएगा। इन्हीं में से एक गैलेक्सी ए18 4जी स्मार्टफोन अब बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की रैम, प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम का खुलासा हो गया है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy A18 4G गीकबेंच डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी ए18 4जी फोन को गीकबेंच पर Samsung SM-A185G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इस सैमसंग स्मार्टफोन को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 738 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं और Samsung Galaxy A18 4G का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 2025 आया है।

अपकमिंग सैमसंग फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में MT6789 कोडनेम लिखा गया है। इस फोन में 8-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 2.0गीगाहर्ट्ज़ और टॉप क्लॉक स्पीड 2.2गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। क्लॉक स्पीड को देखते हुए माना रहा है कि यह MediaTek Helio G99 प्रोसेसर ही होगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G57 MC2 GPU दिए जाने की जानकारी गीकबेंच पर प्राप्त हुई है।

Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन को गीकबेंच पर 4GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और टॉप वेरिएंट को 6GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दिलचस्प बात यह भी है कि इस सस्ते सैमसंग फोन को गीकबेंच Android 17 से लैस दिखाया गया है। गौरतलब है कि Galaxy Z Fold 8 series को छोड़ दें तो अभी तक कोई भी अन्य सैमसंग फोन एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सामने आई एक कोरियन रिपोर्ट में बताया गया था कि गैलेक्सी ए18 4जी मॉडल जहां मीडियाटेक प्रोसेसर पर लाया जाएगा वहीं Samsung Galaxy A18 5G में Qualcomm Snapdragon चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस फोन का प्रोडक्शन अगस्त में शुरू होगा और सैमसंग 4G मॉडल की 2.5 मिलियन यूनिट बनाने की प्लानिंग कर रही है। बहरहाल अभी अन्य डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Samsung Galaxy A17 5G

चलते-चलते सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन का जिक्र करें तो यह मोबाइल Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 5 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह सैमसंग फोन 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

Galaxy A17 5G

Samsung Galaxy A17 5G फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह Super AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट और Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन मिलती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh battery दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग मौजूद है। फोन का लेटेस्ट प्राइस यहां क्लिक कर देख सकते हैं।