
टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग ने कल ही घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 10 अप्रैल को ‘गैलेक्सी ईवेंट’ का आयोजन करने जा रही है। सैमसंग ने हालांकि अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि इस ईवेंट में कौन से प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे लेकिन माना जा रहा है कि 10 अप्रैल को सैमसंग अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ का विस्तार करते हुए गैलेक्सी ए90 और साथ ही गैलेक्सी ए70 तथा गैलेक्सी ए40 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेकिन 10 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस ईवेंट से पहले ही सैमसंग ने आज गैलेक्सी ए सीरीज़ के ही अन्य स्मार्टफोन गैलेक्सी ए20 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। सैमसंग गैलैक्सी ए20 रशियन बाजार में ऑफिशियल कर दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए20 कीमत
सैमसंग ने गैलेक्सी ए20 को फिलहाल सिर्फ रशियन मार्केट में ही उतारा है जो आने वाले दिनों में भारत सहित अन्य बाजारों में भी कदम रखेगा। रशिया में सैमसंग ने गैलेक्सी ए20 की कीमत वहां की करंसी के तहत 13,900 रखी है। यह कीमत इंडियन करंसी के मुताबिक तकरीबन 14,900 रुपये होगा। रशिया में यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में गैलेक्सी ए20 भारत में भी लॉन्च हो जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए20 लुक
गैलेक्सी ए20 को सैमसंग द्वारा पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ इनफिनिटी यू डिसप्ले पर पेश किया गया है। फ्रंट पैनल को देखने में यह फोन आपको गैलेक्सी ए10 या गैलेक्सी ए30 से ज्यादा अलग नहीं लगेगा। डिसप्ले के उपरी छोटी सी ‘यू’ शेप की नॉच दी गई है जिसमें सेल्फी कैमरा फिट है। डिसप्ले तीन ओर से जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। नॉच के उपरी स्पीकर मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। यूएसबी और आॅडियो जैक फोन के नीचले पैनल पर दिए गए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए20 स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग द्वारा गैलेक्सी ए20 को 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडीप्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिसप्ले पर पेश किया गया है। गैलेक्सी ए20 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित सैमसंग वन यूआई पर लॉन्च किया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7884 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 10 अप्रैल को सैमसंग कर रही है बड़ा ईवेंट, गैलेक्सी ए90 के साथ गैलेक्सी ए70 और ए40 हो सकते हैं लॉन्च
रशियन बाजार में गैलेक्सी ए20 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंटी की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : शाओमी रेडमी 7 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 में जानें कौन सा फोन है बेस्ट
सैमसंग गैलेक्सी ए20 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए20 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। माना जा रहा है कि भारत में भी गैलेक्सी ए20 समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।






















