
91मोबाइल्स ने हाल ही में एक्सक्लसिव तौर पर सैमसंग गैलेक्सी A22 5G फोन और सैमसंग गैलेक्सी ए22 4जी फोन के रेंडर्स जारी किए थे। वहीं, अब Samsung ने अपने Galaxy A22 5G और Samsung Galaxy A22 4G को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही थी, जिनपर आज पूरी तरह से विराम लग गया है। वहीं, गैलेक्सी ए-सीरीज के अंदर लॉन्च किए गए इस फोन के 4G और 5G मॉडल लुक और फीचर्सके मामले में लगभग एक जैसे हैं। हालांकि, कुछ स्पेसिफिकेशन के में दोनों अलग हैं। आइए आगे आपको इस नए फोन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy A22 5G और Galaxy A22 4G का डिजाइन
Samsung Galaxy A22 5G और 4G दोनों ही मॉडल डिजाइन के मामले में लगभग एक जैसे ही हैं। हालांकि, दोनों के डिजाइन में हल्का सा अंतर है जो बारिकी से देखने पर पता लगेगा। दोनों मॉडल में फ्रंट कैमरा के लिए नॉच मिलती है लेकिन 5G वेरिएंट में V-नॉच दी गई है और 4G वेरिएंट में U-नॉच देखने को मिलती है। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में बैक पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है। लेकिन, Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में जहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है वहीं सैमसंग के इस 4G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा होगा।

इसके अलावा गैलेक्सी ए22 4G में मौजूद क्वाड कैमरा सेटअप होने के कारण फोन में LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के नीचे दिया गया है। इस डिवाइस के 5G मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने के कारण एलईडी प्लैश लाइट कैमरा मॉडल के अंदर है। इसे भी पढ़ें: Samsung और AMD ला रहे हैं गजब की टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन में मिलेंगे गेमिंग कंसोल जैसे ग्राफिक्स
Samsung Galaxy A22 4G के स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए22 4G वेरिएंट की तो इसमें 6.4-इंच AMOLED HD+ डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, 4G वेरिएंट मेंMediaTek Helio G80 SoC दिया गया है। इस प्रोसेसर को पावर देने के लिए कंपनी ने फोन में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। साथ ही स्टोरेज को बढ़ाने के लिए आपको फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में अपर्चर F/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अपर्चर F/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर, अपर्चर F/2.4 के साथ दो 2-मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर हैं। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर F/2.4 के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसके अलावा डिवाइस चार कलर ऑप्शन- Violet, Mint, Black और White में आता है। वहीं, फोन का वजन 186 ग्राम और थिकनेस 8.4mm है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4G LTE, GPS, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, NFC, USB Type-C port और 3.5mm हेडफोन जैक है। इतना ही नहीं डिवाइस एंडरॉयड 11 बेस्ड वन यूआई 3.0 पर काम करता है। इसके अलावा डिवाइस में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20 FE की कीमत में दूसरी बार हुई कटौती, जानें कितना सस्ता हुआ सैमसंग का दमदार स्मार्टफोन
Samsung Galaxy A22 5G की स्पेसिफिकेशन्स
इस डिवाइस के 5G वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6.6-इंच IPS एलसीडी डिसप्ले दिया गया है जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें Full HD+ रिजोल्यूशन है। वहीं, फोन MediaTek Dimensity 700 5G SoC से लैस है। इस प्रोसेसर को पावर देने के लिए फोन में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम +128GB स्टोरेज, 6GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम +128GB स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में अपर्चर F/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अपर्चर F/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और अपर्चर F/2.4 के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हैं। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर कॉलिंग और सेल्फी के लिए अपर्चर F/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Samsung Galaxy A22 5G में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग से लैस है। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 11 बेस्ड वन यूआई 3.0 पर कार्य करता है। साथ ही हैंडसेट में सभी बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
Samsung Galaxy A22 5G और Galaxy A22 4G का प्राइस
फिलहाल Samsung Galaxy A22 5G और Galaxy A22 4G की कीमत को लेकर कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। लेकिन, हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार गैलेक्सी A22 5G की कीमत €185 (लगभग 16,487 रुपए) होगी जो कि फोन के 64GB वेरिएंट की होगी। इस हिसाब से यह फोन सैमसंग का सबसे सस्ता 5G फोन होगा।




















