Samsung का सस्ता 5G फोन Galaxy A22s गूगल पर हुआ लिस्ट, इसमें मिलेगा Dimensity 700 SoC

Join Us icon

Samsung तेजी से टेक मार्केट अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी अपने 6 नए फोन्स (4G और 5G) को इंडिया में पेश करने वाली है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि कंपनी गैलेक्सी ए-सीरीज के अंदर एक नया और अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। दरअसल, सैमसंग के बिल्कुल नए 5G फोन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर SM-A226B दर्शाया गया है। यह मॉडल नंबर Galaxy A22 5G का है इसलिए माना जा रहा है कंपनी कुछ रीजन में इस डिवाइस को गैलेक्सी A22s के नाम से पेश कर सकती है। आइए आगे जानते हैं कि इस लिस्टिंग में क्या जानकारी सामने आई है।

Samsung Galaxy A22s की स्पेसिफिकेशन्स

Google Play Console लिस्टिंग में सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग के अपकमिंग फोन में MediaTek MT633 SoC होगा जो कि Dimensity 700 SoC का कोडनेम है। वहीं, फोन में 4GB की रैम दी जाएगी। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 11 पर कार्य करेगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि Android के ऊपर OneUI 3.0 की एक स्किन होगी। इसे भी पढ़ें: Samsung से मंगाया था 32,000 रुपये का TV, कंपनी ने भेज दी वॉशिंग मशीन, डिब्बे पर लिख दिया टेलीविज़न है

Samsung Galaxy A22s का डिजाइन

लिस्टिंग में सामने आई एक तस्वीर से पता चला है कि डिवाइस में एक वाटरड्रॉप डिसप्ले होगा। डिस्प्ले के आस-पास के बेजल्स पतले होंगे। इसके अलावा इसमें 1080 x 2009 पिक्सल का फुल एचडी + रिजॉल्यूशन होगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F52 5G की रियल फोटो लॉन्च से पहले ही लीक, देखें कैसा होगा डिजाईन

Galaxy A22 5G

अगर डिवाइस वास्तव में A22 5G का रीब्रांडेड है तो फोन 6.5 इंच के डिस्प्ले को स्पोर्ट करेगा। फोन के रियर पर ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा। अफवाहों की माने तो फोन में 48MP के प्राइमरी कैमरे दिया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस को KRW 200,000 (13,425 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

इंडिया में लॉन्च होने वाले सैमसंग फोन

हाल ही में टिप्सटर Gadgetsdata (Debayan Roy) ने इस बारे में खुलासा किया था कि इंडिया में जल्द ही 6 फोन्स को पेश किया जाने वाला है। टिप्सटर का दावा था कि इंडिया में Samsung Galaxy M62, Galaxy M32, Galaxy A52 5G, Galaxy F22, Galaxy F52 और Galaxy A22 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here