
Nubia ने चीन में नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नूबिया ने होम मार्केट चीन में दो गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Red Magic 7 और Red Magic 7 Pro पेश किए हैं। Nubia का लेटेस्ट Red Magic 7 Pro गेमिंग स्मार्टफोन कंपनी के नए Red Core 1 चिपसेट के साथ पेश किया गया है जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ मिलकर फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं। Nubia Red Magic 7 और Red Magic 7 Pro दोनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों गेमिंग स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में कंपनी ने अंडर स्क्रीन फ्रंट कैमरा दिया है। यहां हम आपको Nubia Red Magic 7 सीरीज के दोनों गेमिंग स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Nubia Red Magic 7 Series की कीमत
Nubia ने Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत CNY 3999 (करीब 47,100 रुपये) है। इसके साथ ही Nubia Red Magic को 12GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टोरेज के ऑप्शन में भी पेश किया गया है। इसकी कीमत CNY 4399 (करीब 51,800 रुपये) और CNY 4799 (56,500 रुपये) है।
Nubia Red Magic 7 स्मार्टफोन का स्पेशल ट्रांसपेरेंट वेरिएंट भी दो कलर ऑप्शन – 12GB + 256GB और 16GB + 512GB स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया गया है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत CNY 4899 (करीब 57,700 रुपये) और CNY 5499 (करीब 64,800 रुपये) है।
Red Magic 7 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट – 12GB + 128GB, 12GB + 256GB और 16GB + 512GB में पेश किया है। तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: CNY 4799 (करीब 56,500 रुपये), CNY 5199 (करीब 61,300 रुपये) और CNY 5599 (करीब 66,000 रुपये) है।
Red Magic 7 Pro स्मार्टफोन के स्पेशल ट्रांसपेरेंट वेरिएंट को चार ऑप्शन में पेश किया गया है। ये चार ऑप्शन – 12GB + 256GB, 16GB + 512GB, 18GB + 512GB और 18GB + 1TB है। इन चार वेरिएंट की कीमत CNY 5299 (करीब 62,400 रुपये), CNY 5699 (करीब 67,100 रुपये), CNY 6499 (करीब 76,600 रुपये) और CNY 7499 (करीब 88,300 रुपये) है।
स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Nubia Red Magic 7 और Red Magic 7 Pro दोनों स्मार्टफोन में कई समानताएं हैं। गेमिंग फोन में 6.8-इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके साथ ही दोनों फोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। गेमिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा, जिसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी कैमरा के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही प्रो वेरिएंट में सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के अंदर फ़िक्स किया गया है।
Nubia Red Magic 7 स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी और 120W का फास्ट चार्जर दिया गया है। वहीं Red Magic 7 Pro स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी और 135W फास्ट चार्जर दिया गया है। हालांकि दोनों पोन के साथ नूबिया 165W GAN का चार्जर दे रहा है। यह भी पढ़ें : Google ने Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन पर शुरू किया काम, दमदार प्रोसेसर के साथ होंगे लॉन्च
इसके साथ ही Nubia Red Magic 7 Pro मॉडल स्मार्टफोन में Red Core 1 चिपसेट दिया गया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह यूजर के गेमिंग और ऑडियो एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। दोनों ही स्मार्टफोन में शोल्डर ट्रिगर बटन दिए गए हैं। नूबिया के दोनों लेटेस्ट गेमिंग फोन में ICE 8.0 कूलिंग सिस्टम और RGB फैन दिया गया है जो 20,000 RPM की स्पीड से घूमता है। इसके साथ ही दूसरे फीचर्स की बात करें तो फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Red Magic UI पर रन करेंगे। यह भी पढ़ें : Poco M4 Pro 4G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, Google पर लिस्ट हुईं फोन की दमदार स्पेसिफिकेशन्स




















