Samsung Galaxy A26 5G एफसीसी साइट पर स्पॉट, सामने आई ये डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/samsung-galaxy-a26-5g-fcc-listing.jpg
Highlights

मिड-रेंज Samsung Galaxy A26 पर काम चल रहा है और यह A-सीरीज का नया फोन होगा जो Galaxy A25 का सक्सेसर बनेगा। इसके रेंडर्स नवंबर में सामने आए थे जिससे इसका पूरा डिजाइन पता चला था। वहीं, अब यह आगामी डिवाइस एफसीसी सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिससे संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है। आइए, आगे लेटेस्ट जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A26 एफसीसी डिटेल्स

Samsung Galaxy A26 के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

Samsung Galaxy A26 5G (SM-A266B/DS) को BIS सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। लीक हुए रेंडर्स के अनुसार, Galaxy A26 में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन हो सकता है। जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन के पीछे एक ओवल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। जबकि LED फ्लैश इस लेआउट के बाहर मिल सकता है।

कहा जा रहा है कि फोन में गैलेक्सी ए25 की तरह पॉलीकार्बोनेट बॉडी का इस्तेमाल जारी रहेगा। रेंडर्स में डिवाइस को ब्लैक रंग में दिखाया गया है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य विकल्प भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि खूबियां कैसी हो सकती है।

गैलेक्सी ए26 5जी भारत में कब लॉन्च होगा इसे लेकर जानकारी नहीं आई है, लेकिन आपको बता दें कि पूर्व मॉडल दिसंबर 2023 में 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।