
Samsung को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी कथित तौर पर नए Galaxy A32 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कुछ समय पहले इस फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि डिवाइस में पिछले मॉडल में शामिल 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा बरकरार रखा जा सकता है। इस अपकमिंग मिड-रेंज डिवाइस को Galaxy A31 के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने इस साल मार्च में गैलेक्सी ए31 को लॉन्च किया था। अब गैलेक्सी ए32 5जी का केस सामने आया है, जिससे फोन के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है।
केस मेकर्स आमतौर पर फोन लॉन्च से पहले अपने प्रोडक्ट्स बना लेते हैं, जिससे डिवाइस के डिजाइन की जानकारी मिल जाती है। इस अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह सैमसंग का सबसे सस्ते 5जी फोन हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung का नया 5G स्मार्टफोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च
रिपोर्ट के अनुसार फोन को इनफिनिटी-यू डिसप्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में राइट साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और वॉल्यूम रॉकर बटन होगा। वहीं, बैक में वर्टिकल ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 48MP का मेन कैमरा अल्ट्राइव सेंसर और 2MP का डेप्थ कैमरा होगा।
Samsung Galaxy A32 5G render via case maker
-3.5mm jack
-Vertically aligned lenses on LHS
-Physical fingerprint scanner & Volume keys on RHS#GalaxA325G pic.twitter.com/dmZOm4ARGj— Sudhanshu (@Sudhanshu1414) November 26, 2020
इसके अलावा बॉटम में हेडफोन जैक, यूएसबी-सी पोर्ट, स्पीकर, और माक्रोफोन कटआउट होगा। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है इसमें कौन सा मटेरियल इस्तेमाल किया है। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि फोन की बॉडी प्लास्टिक से बनी होगी।
इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि गैलेक्सी ए32 5जी मॉडल नंबर SM-A326 के साथ आ सकता है। अपकमिंग फोन भी सैमसंग के 5जी सपोर्ट वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन में शामिल हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी, 6 जीबी रैम और 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A12
याद दिला दें कि इस साल जनवरी में, सैमसंग ने अपनी Galaxy A-सीरीज़ में नौ नए फोन के नामों को ट्रेडमार्क करने के लिए आवेदन किया था। डिवाइसों में Samsung Galaxy A12, Samsung Galaxy A22, Samsung Galaxy A32, Samsung Galaxy A42, Samsung Galaxy A52, Samsung Galaxy A62, Samsung Galaxy A72, Samsung Galaxy A82 और Samsung Galaxy A92 शामिल हैं।




















