
Samsung Galaxy A32 Price Cut: Samsung ने पिछले साल Galaxy A-सीरीज के अंदर सैमसंग गैलेक्सी ए32 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत में अब कटौती कर दी गई है। इस डिवाइस के 6GB RAM variant को Rs 21,999 और 8GB RAM variant को Rs 23,499 में इंडिया लाया गया था। वहीं, इस mid-range 4G phone के दोनों ही वेरिएंट के प्राइस को Samsung ने कम कर दिया है। आइए आगे आपको इस फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।
Galaxy A32 का नया प्राइस
इस डिवाइस के दोनों ही वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है। फोन के 6GB RAM variant को कटौती के बाद Rs 18,500 और 8GB RAM variant को Rs 18,749 में सेल किया जा रहा है। वहीं, फोन तीन कलर ऑप्शन: Awesome Black, Awesome Blue और Awesome Violet में उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग हासिल कर Samsung Foldable Phones ने बना डाला नया रिकॉर्ड, Apple भी हुआ हैरान

Samsung Galaxy A32 की स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन में 6.4 इंच का FHD+ sAMOLED Infinity-U डिस्प्ले दिया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन की प्रोटेक्शन के साथ आता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 SoC के साथ Mali-G52 2EEMC2 GPU के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 20,000 की रेंज में लॉन्च हुआ है यह नया Samsung 5G Smartphone, देख लो कैसी है स्पेसिफिकेशन्स
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy A32 स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन का प्राइमेरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस दिया है। इसके साथ ही सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 20MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया है। Galaxy A32 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्ज का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन ऑसम ब्लैक, ऑसम व्हाइटस ऑसम ब्लू और वॉलेट में मार्केट में उतारा गया है।






















