
Samsung ने अपनी होम मार्केट साउथ कोरिया में नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy Wide 6 लॉन्च किया है। इस सीरीज़ के स्मार्टफोन हालांकि भारत बाजार में नहीं लाए जाते हैं लेकिन इनकी स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स के चलते टेक मार्केट में गैलेक्सी वाइड सीरीज़ अलग पहचान रखती है। इस सीरीज़ का Samsung Galaxy Wide 6 smartphone भी 50MP Triple Camera व Dimensity 700 chipset जैसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है जिसकी फुल डिटेल आगे दी गई है।
Samsung Galaxy Wide 6 specifications
सैमसंग गैलेक्सी वाइड 6 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली है जो एलसीडी पैनल पर बनी है।
Samsung Galaxy Wide 6 एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो सैमसंग वनयूआई के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। सैमसंग का यह नया मोबाइल फोन 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसके कार्ड के जरिये एक्सपेंड भी किया जा सकता है।
[Exclusive] 5000mAh बैटरी और 8MP कैमरे के साथ लॉन्च होगा Redmi A1, देखें इमेज और फुल स्पेसिफिकेशन
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी वाइड 6 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रा लेंस व 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सह सैमसंग स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy Wide 6 डुअल सिम फोन है जो 5जी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक, ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy Wide 6 Price
सैमसंग गैलेक्सी वाइड 6 को साउथ कोरिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy Wide 6 का प्राइस KRW 349,000 यानी भारतीय करंसी अनुसार 20,400 रुपये के करीब है तथा इसे black, white और blue कलर में खरीदा जा सकता है।























