Samsung Galaxy A37 5G, A57 5G और A07 5G का लॉन्च टाइमलाइन, प्रमुख फीचर्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/Samsung-Galaxy-A36-5G.jpg

Samsung जल्द ही अपने बजट 5G स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने वाला है। जिसमें Samsung Galaxy A37 5G, Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च हो सकते हैं। इनमें से Galaxy A07 5G का सपोर्ट पेज ऑनलाइन दिखाई दिया था। साथ ही यह कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी स्पॉट हुआ था। वहीं, अब टिप्सटर अभिषेक यादव ने मोबाइल्स का लॉन्च टाइमलाइन और प्रमुख फीचर्स बताए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिपस्टर ने दावा किया है कि ब्रांड Samsung Galaxy A07 5G फोन को दिसंबर के अंत में या फिर जनवरी 2026 में लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही लीक के अनुसार Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G फरवरी 2026 में लॉन्च होंगे। टिपस्टर ने यह भी जानकारी दी कि Galaxy A3X और A5X सीरीज मार्च-अप्रैल में पेश हो सकती है। यानी यह थोड़ा पहले आ सकते हैं।

फिलहाल Galaxy A07 5G के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह बजट रेंज में Samsung के अगले बड़े 5G अपग्रेड का हिस्सा हो सकता है। बात करें अगर Galaxy A37 5G और A57 5G के फीचर्स की तो पोस्ट में टिपस्टर ने बताया है कि Galaxy A37 5G में Exynos 1480 चिप और Samsung Xclipse 530 GPU मिल सकता है। जबकि Galaxy A57 5G में और पावरफुल Exynos 1680 और Xclipse 550 GPU दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy A37 को 6GB RAM और A57 को 12GB RAM के साथ लाया जा सकता है। दोनों डिवाइस Android 16 पर रन कर सकते हैं। जो सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में इन्हें लेटेस्ट बना देगा।

Galaxy A07 5G उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो सस्ते में 5जी डिवाइस लेने की इच्छा रखते हैं। वहीं, Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G उन यूजर्स के लिए हो सकते हैं जिन्हें बेहतर परफॉरमेंस, कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स की इच्छा है।

Samsung Galaxy A07 5G का मुकाबला बाजार में संभावित तौर पर Redmi 14Crealme Narzo 80X और Vivo T3 Lite जैसे मॉडल्स से हो सकता है। वहीं, Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G का मुकाबला संभावित तौर पर Realme 15 Pro सीरीज और Redmi Note 15 Pro सीरीज से हो सकता है।

यदि आप जल्दी फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट कम है, तो Galaxy A07 5G का इंतजार कर सकते हैं। जबकि अगर आप मिड-रेंज पावरफुल फोन चाहते हैं, जो बेहतर गेमिंग, कैमरा और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट दे तो संभावित तौर पर फरवरी 2026 में आने वाले Galaxy A37 5G या A57 5G का इंतजार कर सकते हैं। हम 91मोबाइल्स पर आपको इन मोबाइल्स के अपडेट लगातार देंगे। हमारे साथ बने रहें।