
Samsung Galaxy A37 5G फोन पिछले महीने ही इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह प्रीमियम मोबाइल मिड बजट सेगमेंट में लाया गया था जिसका लॉन्च प्राइस 41,999 रुपये है। लेकिन अब अपने फैंस को तोहफा देते हुए यह कंपनी गैलेक्सी ए37 पर 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर ले आई है। स्कीम के तहत इस लेटेस्ट सैमसंग 5जी फोन गैलेक्सी ए37 को सिर्फ 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट को 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन ऑफर में इस मोबाइल 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 8जीबी+256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 42,499 रुपये में और 12GB RAM + 256GB Storage वाले टॉप वेरिएंट को 49,999 रुवये में खरीदा जा सकता है। यह टॉप वेरिएंट 52,999 रुपये में लॉन्च किया हुआ था।
इस छूट को पाने के लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि यह डिस्काउंट ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित अन्य ऑनलाइट शॉपिंग साइट्स व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उठाया जा सकता है।
गैलेक्सी ए37 5जी सैमसंग के सबसे नए मोबाइल प्रोसेसर Exynos 1480 पर काम है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर सीपीयू है जो 2.75GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,53,896 आया है।
Samsung Galaxy A37 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 के साथ मिलकर काम करता है। सैमसंग कंपनी अपने स्मार्टफोंस को लंबी ओएस अपडेट के साथ लेकर आती है। गैलेक्सी ए37 5जी फोन में यही देखने को मिला है। यह स्मार्टफोन 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ लाया जा सकता है। यानी नया सैमसंग फोन अभी से ही Android 22 OS के लिए तैयार है।
सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फ्लैट स्क्रीन है जिसपर उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरा से लैस पंच-होल दिया गया है। कंपनी ने इस मोबाइल की स्क्रीन को Super AMOLED+ डिस्प्ले का नाम दिया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही Vision Booster सपोर्ट करती है। धूप में भी डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट ब्राइट और साफ दिखेगा। गैलेक्सी ए57 स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy A37 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A57 5G स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
आजकल बड़ी बैटरी वाले फोंस का दौर चल रहा है। लेकिन सैमसंग ने अपने नए मोबाइल फोन Galaxy A37 5G में 5000mAh बैटरी लगाई है। सैमसंग फैंस को यह कुछ कम लग सकती है। लेकिन कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल नॉर्मल यूज़ में दो दिन तक का बैकअप दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W Super Fast Charging 2.0 तकनीक दी गई है। सैमसंग के मुताबिक यह 30 मिनट में फोन को 60% चार्ज कर सकती है।
Samsung Galaxy A37 5G फोन IP68 रेटिंग के साथ लाया गया है। यह मोबाइल को धूल और पानी से बचाने में मदद करती है। फोन में दिए गए अन्य खास फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें Samsung Knox मिलेगा। यह एआई वाला फोन है जिसमें Circle to Search, Gemini और Bixby के साथ ही AI Editing फीचर्स भी दिए गए हैं।












