Samsung Galaxy A57 5G फोन इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Samsung Galaxy S26 series के साथ पूरी दुनिया में अपनी तकनीक और Galaxy AI का लोहा मनवाने के बाद आज सैमसंग ने नए ‘गैलेक्सी ए सीरीज’ स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G फोन इंडिया में लॉन्च किए गए हैं जो प्रीमियम डिजाइन, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आए हैं। नए मिडरेंज सैमसंग स्मार्टफोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो Samsung Galaxy A57 5G फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट को 8GB RAM + 256GB Storage पर लाया गया है जिसकी कीमत 56,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 62,499 रुपये है। भारतीय बाजार में इसे Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac कलर में लाया गया है।

गैलेक्सी ए57 5जी सैमसंग के सबसे नए मोबाइल प्रोसेसर Exynos 1680 पर लॉन्च हुआ है। यह एक्सिनोस चिपसेट आज 25 मार्च को ही अनाउंस हुआ है। यह 4nm EUV प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर सीपीयू है जो 1.95GHz से लेकर 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 1392494 आया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Samsung Xclipse 550 GPU दिया गया है।

Samsung Galaxy A57 5G फोन एंड्रॉयड 16 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो सैमसंग के One UI 8.5 के साथ मिलकर काम करता है। सैमसंग कंपनी अपने स्मार्टफोंस को लंबी ओएस अपडेट के साथ लेकर आती है। गैलेक्सी ए57 5जी फोन में यही देखने को मिला है। यह स्मार्टफोन 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ लाया जा सकता है। यानी नया सैमसंग फोन अभी से ही Android 22 OS के लिए तैयार है।

सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फ्लैट स्क्रीन है जिसपर उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरा से लैस पंच-होल दिया गया है। कंपनी ने इस मोबाइल की स्क्रीन को Super AMOLED+ डिस्प्ले का नाम दिया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही Vision Booster सपोर्ट करती है। धूप में भी डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट ब्राइट और साफ दिखेगा। गैलेक्सी ए57 स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A57 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A57 5G स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

आजकल बड़ी बैटरी वाले फोंस का दौर चल रहा है। लेकिन सैमसंग ने अपने नए मोबाइल फोन Galaxy A57 5G को 5000mAh बैटरी पर लॉन्च किया है। सैमसंग फैंस को यह कुछ कम लग सकती है। लेकिन कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल नॉर्मल यूज़ में दो दिन तक का बैकअप दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W Super Fast Charging 2.0 तकनीक दी गई है। सैमसंग के मुताबिक यह 30 मिनट में फोन को 60% चार्ज कर सकती है।

Samsung Galaxy A57 5G फोन IP68 रेटिंग के साथ लाया गया है। यह मोबाइल को धूल और पानी से बचाने में मदद करती है। फोन में दिए गए अन्य खास फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें Samsung Knox मिलेगा। यह एआई वाला फोन है जिसमें Circle to Search, Gemini और Bixby के साथ ही AI Editing फीचर्स भी दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here