Samsung Galaxy A37 5G भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया फोन

Join Us icon

Samsung ने अपनी Galaxy A-सीरीज का विस्तार करते हुए नया Samsung Galaxy A37 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस के साथ अपने “Awesome Intelligence” AI फीचर्स भी दिए हैं। यह फोन उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो रोज के कामों में स्मार्ट AI टूल्स, बढ़िया परफॉरमेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। आइए, आगे इसकी कीमत, खूबियां और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A37 5G को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया गया है। इसके बेस मॉडल का प्राइस 41,999 रुपये, मिड मॉडल का 47,499 रुपये और टॉप वैरियंट का 52,999 रुपये है। यह 10 अप्रैल से भारत में उपलब्ध होगा। कलर्स के मामले में फोन को Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy A37 5G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Vision Booster टेक्नोलॉजी के साथ यह डिस्प्ले आउटडोर में भी बेहतर विजिबिलिटी देता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया ब्राउजिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस स्मूद मिलेगा। फोन का स्लिम बेजल्स और मॉडर्न डिजाइन इसे प्रीमियम फील देता है।

परफॉरमेंस के लिए Galaxy A37 5G में Samsung Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग, ऐप स्विचिंग और डेली यूज के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। जिसमें AI Select, Voice Transcription और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन AI फीचर्स की मदद से ग्राहक टेक्स्ट एक्सट्रैक्ट करने, कंटेंट सर्च करने और ऑडियो को टेक्स्ट में बदलने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।

कैमरा सेटअप में Samsung Galaxy A37 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। इसके साथ 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung ने इसमें AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग को भी बेहतर किया है, जिससे लो-लाइट में Nightography फीचर के जरिए क्लियर और डिटेल्ड फोटो ली जा सकती है। इसमें Object Eraser, Scene Optimization और Filters जैसे टूल्स फोटो एडिटिंग और आसान बना सकते हैं।

बैटरी के मामले में Samsung Galaxy A37 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है। इसके साथ फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है, क्योंकि Samsung इसमें 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है।

डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी भी इस फोन की बड़ी खासियत है। Galaxy A37 5G को IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है। साथ ही Samsung Knox सिक्योरिटी सिस्टम यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

Samsung Galaxy A37 5G स्मार्टफोन स्टूडेंट्स, वर्किंग लोगों और नार्मल ग्राहकों यानी कि सबके लिए अच्छा हो सकता है। इसका मुकाबला Xiaomi, realme और Vivo के मिड-रेंज 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि इस प्राइस रेंज में कई फोन बेहतर परफॉरमेंस देते हैं, लेकिन Samsung का लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, AI फीचर्स और ब्रांड ट्रस्ट इसे आगे रख सकता है।

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें अच्छा कैमरा, स्मूद डिस्प्ले, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट मिले, तो Galaxy A37 5G बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। इस फोन के साथ Samsung Galaxy A57 5G भी लॉन्च हुआ है जिसके बारे में आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और ऐसे ही और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।


Samsung Galaxy A37 5G Price
Rs. 41,999
Go To Store
Rs. 41,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here