10000 रुपये का डिस्काउंट Samsung Galaxy A37 5G पर! डील देख लोग तुरंत कर रहे खरीदारी

Join Us icon

सैमसंग फोंस के लिए तगड़ी डील सामने आई है। कंपनी के लेटेस्ट 5G फोन Samsung Galaxy A37 को 10 हजार रुपये सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। इस मोबाइल पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है और इसके लिए किसी स्पेशल बैंक क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है। सैमसंग के इस मोबाइल को कोई भी व्यक्ति छूट के साथ खरीद सकता है। 47,999 रुपये में लॉन्च हुए इस सैमसंग 5जी फोन को सिर्फ 37,949 रुपये में सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए37 पर यह भारी छूट शॉपिंग साइट अमेजन द्वारा दिया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर Galaxy A37 5G फोन डिस्काउंटेड प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 47,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यही मेमोरी वेरिएंट अमेजन पर 37,949 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी इस मोबाइल पर पूरे 10,050 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

इसी तरह 8GB RAM + 128GB Storage वाले गैलेक्सी ए37 5जी फोन के बेस वेरिएंट को 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी इस वक्त यही फोन अमेजन पर सिर्फ 33,700 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यानी इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन पर 8,299 रुपये की तगड़ी छूट मिल रही है। यह प्राइस सभी ग्राहकों के लिए है और डिस्काउंट पाने के लिए किसी क्रेडिट कार्ड वगैरा की जरूरत भी नहीं है। Samsung Galaxy A37 पर मिल रही ​डील की डिटेल जानने या छूट के साथ फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।

Samsung Galaxy A37 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 पर करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में सैमंसग का ही Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.75GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,53,896 आ चुका है। इस सैमसंग 5जी फोन में 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले लगी है। कंपनी ने इस मोबाइल की स्क्रीन को Super AMOLED+ डिस्प्ले का नाम दिया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही Vision Booster सपोर्ट करती है। धूप में भी डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट ब्राइट और साफ दिखेगा। गैलेक्सी ए57 स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। IP68 रेटिंग से इस फोन को वॉटर प्रोटेक्शन मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A37 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A57 5G स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह नॉर्मल यूज़ में दो दिन का बैकअप दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W Super Fast Charging 2.0 तकनीक मौजूद है। सैमसंग के मुताबिक यह 30 मिनट में फोन को 60% चार्ज कर सकती है। इस फोन में Circle to Search, Gemini और Bixby के साथ ही कई AI Editing फीचर्स भी दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here