Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G मार्च में भारत में लॉन्च? स्पेसिफिकेशंस लीक, IMDA पर लिस्ट

Samsung भारत में अपनी Galaxy A-सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इन्हें लेकर पहले भी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G नाम से आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इनका लॉन्च मार्च में हो सकता है। लीक में प्रमुख स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किए गए हैं। इसके साथ ही IMDA सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों डिवाइस जल्द एंट्री कर सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिपस्टर संजू चौधरी ने आगामी फोंस के फीचर्स शेयर किए हैं। बताया गया है कि Samsung Galaxy A37 और Galaxy A57 दोनों में फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। Galaxy A57 में 6.6 इंच की स्क्रीन मिल सकती है, जबकि Galaxy A37 में 6.7 इंच का पैनल दिए जाने की बात सामने आई है।
प्रोसेसर की बात करें तो Galaxy A57 में Exynos 1680 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP मैक्रो लेंस शामिल हो सकता है। Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। इसके कैमरा सेटअप में 50MP का 1/1.56-इंच सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो सेंसर लगाया जा सकता है। यह मॉडल IP67 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो बेसिक वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस प्रदान कर सकता है।
Samsung Galaxy A57 & A37 to launch in March:
Galaxy A57:
• 6.6” 120hz FHD+ flat AMOLED
• Exynos 1680 , UFS 3.1
• 5000mAh + 45W
• 50MP OIS main+ 12MP UW+ 5MP macro
• 12MP front
• 6.9mm | 182 grams
• IP68 , Android 16Galaxy A37:
• 6.7″ FHD+ 120hz AMOLED
• Exynos 1480… pic.twitter.com/PDiPpcl7GC— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) February 19, 2026
Samsung Galaxy A37 और Galaxy A57 फोंस में 12MP का फ्रंट कैमरा और 5,000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी साबित हो सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy A57 फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसकी मोटाई लगभग 6.9mm और वजन 182 ग्राम बताया जा रहा है, जो इसे स्लिम और प्रीमियम फील दे सकता है।
Samsung Galaxy A37 और Galaxy A57 को सिंगापुर की IMDA वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। Galaxy A37 को A376B/DS और Galaxy A57 को SM-A576B/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। “DS” टेक्स्ट से संकेत मिलता है कि दोनों डिवाइस ड्यूल-सिम सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके साथ ही लिस्टिंग में 5G, Bluetooth, NFC और Wi-Fi कनेक्टिविटी सपोर्ट की पुष्टि हुई है।
यदि यह लीक सही साबित होता है, तो Galaxy A37 और Galaxy A57 मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छे ऑप्शंस बन सकते हैं। फोंस का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos प्रोसेसर और 50MP कैमरा सेटअप उन ग्राहकों को लुभा सकता है जो मिड रेंज Samsung फोन तलाश रहे हैं। यदि आप भी आने वाले महीने में नया डिवाइस लेना चाहते हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।