
सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के नए लाइनअप पर कार्य कर रहा है। पिछले कई दिनों से गैलेक्सी ए सीरीज के कई मॉडल की जानकारियां आ रही हैं। वहीं आज गैलेक्सी ए5 की जानकारी सामने आई है। पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने गैलेक्सी ए5 (2016) को लॉन्च किया था। वहीं नया फोन गैलेक्सी ए5 (2017) होगा। कुछ दिन पहले इस फोन के वाईफाई सर्टिफिकेशन का खुलासा हुआ था और अब इसके ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन के लिए इसे लिस्ट किया गया है। यहां पर फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नही है पर मॉडल नंबर देखा जा सकता है।
ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन के लिए इसे सिंगल सिम और डुअल सिम दो वेरियेंट में लिस्ट किया गया है। इस साइट पर फोन को एसएम-ए520एक्स और एसएम-ए520के मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। हालांकि इस फोन के बारे में पहले दी गई जानकारी के अनुसार खास बात यह कही जा सकती है कि इसे मैटल बॉडी और डुअल कर्व डिसप्ले के साथ पेश किया जा सकता है जो कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज में देखने को मिला है। इसके साथ ही फोन में 5.2-इंच का डिसप्ले होगा। हालांकि रेजल्यूशन की जानकारी नहीं है लेकिन पिछले साल लॉन्च गैलेक्सी ए5 (2016) में सुपर एमोलेट स्क्रीन दी गई थी और इस बार भी कुछ ऐसी ही आशा है।
15 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो वी5, इसमें है 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
अब तक मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) एक्सनोस 7880 चिपसेट पर उपलब्ध होगा और फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालांकि लिस्ट किया गया फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है लेकिन आशा है कि जब लॉन्च होगा तो यह 7.0 नुगट पर उपलब्ध होगा। गैलेक्सी ए5 (2017) में 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है।
जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल कर रहा है बड़ी तैयारी
हालांकि यह फोन कब तक उपलब्ध होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन आशा है कि इस साल के अंत या नए साल के शुरुआत तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। जहां तक गैलेक्सी ए5 (2017) के कीमत की बात है तो जैसा कि मालूम है कंपनी का सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज 20,000 रुपए के अंदर का होता है जबकि गैलेकसी ए सीरीज के फोन 20-30 हजार रुपये के बजट में होते हैं। ऐसे में इस फोन के कीमत का अंदाजा भी आप लगा सकते हैं।





















