
सैमसंग लगातार टेक जगत की सुर्खियों में बना हुआ है। सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज़, गैलेक्सी एस10 सीरीज़ और गैलेक्सी ए सीरीज़ लगातार खबरों में सामने आ रही है। आज ही हमनें सैमसंग गैलेक्सी ए90 से जुड़ी एक खबर लिखी थी जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी। वहीं अब इसी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन की सूचना सामन आ गई है। ताजा मामले में सैमसंग गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर फोन को एसएम-ए505जीएन मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले ही गैलेक्स ए50 का एक मॉडल गीकबेंच पर अलग मॉडल नंबर के साथ सामने आ चुका है। गीकबेंच की ताजा लिस्टिंग कल यानि 15 जनवरी की है। गैलेक्सी ए50 की इस लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि सैमसंग अपने फोन को दो वेरिएंट में पेश करेगी।

गैलेक्सी ए50 के एसएम-ए505जीएन मॉडल नंबर वाले फोन को गीकबेंच पर 6जीबी रैम से लैस दिखाया गया है। वहीं पुरानी लिस्टिंग में इस फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट सामने आया था। गीकबेंच ने साफ कर दिया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। स्कोर की बात करें तो गैलेक्सी ए50 के नए वेरिएंट को सिंगल-कोर में जहां 1693 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इसे 5031 स्कोर मिला है।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 के 6जीबी रैम वेरिएंट को कंपनी द्वारा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस किया जा सकता है। इसी तरह गैलेक्सी ए50 का दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी पर लॉन्च हो सकता है। अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 9610 चिपसेट दिया जा सकता है।
8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता सैमसंग गैलेक्सी ए90
लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए50 डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च होगा तथा फोन के बैक पर मौजूद एक कैमरा सेंसर 24-मेगापिक्सल का होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी जा सकती है। सैमसंग की ओर से हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए सीरीज़ के किसी भी फोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्सी ए50 को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ साल की दूसरी तिमाही में पेश किया जा सकता है।























Comments are closed.