Exclusive: भारत में शुरु हुआ Samsung Galaxy A51 का प्रोडक्शन, जनवरी में होगा लॉन्च

Join Us icon

कुछ महीने पहले खबर आई थी कि Samsung Galaxy A50 के बाद इसका अपग्रेड संस्कारण Samsung Galaxy A51 लाने की तैयारी कर रहा है। हाल में कंपनी ने इन नाम को पेटेंट भी करा लिया है। वहीं 91मोबाइल्स के पास इस फोन को लेकर अब बड़ी खबर है। हमे जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार यह Samsung Galaxy A51 का प्रोडक्शन कंपनी की ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में शुरू हो चुकी है। हालांकि फिलहाल यह टेस्टिंग फेज में है और अभी लॉन्च होने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन कंपनी ने फोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लगभग तय कर लिया है।

91मोबाइल्स को यह जानकारी सैमसंग के ही एक अधिकारी से मिली है। उन्होंने बताया कि “सैमसंग गैलेक्सी ए515 मॉडल का निर्माण कार्य ग्रेटर नोएटा की फैक्ट्री में शुरू हो गई है और इस का 3डी रेंडर आदी भी तैयार हो चुका है।” हालांकि उन्होंने कहा कि “अभी डिजाइन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन जल्द ही इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ जाएंगी।” इसे भी पढ़ें: जानें PUBG और Call Of Duty में कौन किस पर पड़ता है भारी

सैमसंग गैलेक्सी ए51 के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A51 Geekbench

गौरतलब है कि सैमसंग ने हाल में अपने कई फोन के नाम को पेटेंट कराया है जिन्हें 2020 में लॉन्च किया जाना है। इन्हीं में एक मॉडल Galaxy A51 है। कुछ दिन पहले यह फोन प्रमुख सर्टिफिकेशन साइट टेना पर भी​ लिस्ट हुआ था जहां से प्रोसेसर और रैम की थोड़ी जानकारी सामने आई है। लिस्ट किया गया फोन सैमसंग के ही एक्सनोस 9611 चिपसेट पर आधारित था। आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ फोन में 4जीबी रैम मैमोरी की जानकारी दी गई है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर रहा था। ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि Samsung Galaxy A51 एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा। इसे भी पढ़ें: अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे के साथ लीक हुई Xiaomi Mi MIX 4 की फोटो, कंपनी अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

सैमसंग का 2020 प्लान
samsung-galaxy-a51-productions-starts-in-india

सैमसंग ने 2019 में गैलेक्सी ए सीरीज के तहत विश्व भर में गैलेक्सी ए90, ए80, ए70, ए60, ए50, ए40, ए30, ए20 और ए10 मॉडल को पेश किया है। वहीं 2020 में कंपनी इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इनका अपग्रेड लेकर आने वाली है जिनमें गैलेक्सी ए91, ए81, ए71, ए61, ए51, ए41, ए31, ए21 और ए11 का नाम शामिल है। इसके अलावा भी कई फोन होंगे जिनके नाम का कंपनी ने पेटेंट लिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here