
Samsung ने हाल में ही भारत में Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च Galaxy A52 का 5G वेरिएंट है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन Snapdragon 778G SoC और 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Samsung अब इस स्मार्टफोन के सक्सेसर Galaxy A53 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने फ़िलहाल लॉन्च को लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। लॉन्च से पहले Galaxy A53 5G स्मार्टफोन की कई जानकारी सामने आ चुकी है। टिपस्टर OnLeaks और Digit ने Galaxy A53 5G स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन रेंडर शेयर किए हैं। इसके साथ ही स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए हैं।
Samsung Galaxy A53 5G डिजाइन रेंडर
Samsung Galaxy A53 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले डिजाइन रेंडर लीक हुए हैं। इन डिजाइन रेंडर को देखने से पता चलता है कि इसका डिजाइन Galaxy A52s 5G से मिलता जुलता है। इस स्मार्टफोन का रियर पैनल फ्लैट है और एज में कर्व नहीं दिए गए हैं।
सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन में रेक्टेंगुलर मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें स्मूथ कर्व दिए गए हैं। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप और LED फ़्लैश दिया गया है। फ़िलहाल कैमरा सेंसर को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सैमसंग के फ़ोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल या 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Minix Hawk स्मार्टवॉच भारत में 2,699 रुपये की कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फ्रंट की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में पंच होल कैमरा कटआउट दिया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। सैमसंग ने यह कैमरा सेंसर Galaxy A52 5G स्मार्टफोन में दिया था। सैमसंग के इस फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 3.5mm हेडफ़ोन जैक नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 PAC-MAN Edition स्पेशल फ़ीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी भारत में कीमत





















