
Samsung जल्द ही अपने Galaxy A सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy A53 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग 17 मार्च को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। माना जा रहा है कि सैमसंग के इस लॉन्च इवेंट में गैलेक्सी ए सीरीज के दो स्मार्टफोन Samsung Galaxy A53 5G और Samsung Galaxy A73 5G लॉन्च किए जा सकते हैं। लॉन्च से पहले सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A53 5G स्मार्टफोन को Google Play console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के रैम, प्रोसेसर और स्क्रीन रेजलूशन जैसी कई जानकारी लीक हो गई हैं।
Samsung Galaxy A53 5G

गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A53 5G स्मार्टफोन को 6GB की रैम के साथ स्पॉट किया गया है। संभव है कि सैमसंग इस फोन का 8GB वेरिएंट भी लॉन्च कर सकता है। सैमसंग का यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इस प्रोसेसर में दो ARM Cortex-A78 कोर हैं, जिन्हें 2.4GHz पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही छह ARM Cortex-A55 कोर हैं, जिन्हें 2GHz पर क्लॉक किया गया है। लिस्टिंग से अनुमान लगाया जाए तो यह Samsung s5e8825 SoC, यानी कंपनी का इन हाउस प्रोसेसर Exynos 1200 हो सकता है।
गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि सैमसंग के इस फ़ोन में Full HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 450 dpi होगी। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए क्वाड कोर ARM Mali G68 GPU दिया जाएगा, जिसकी स्पीड 1GHz पर क्लॉक की गई है।
Samsung Galaxy A53 5G स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के इस फोन की डिटेल कई बार लीक हो चुकी है। Samsung Galaxy A53 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही इस फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 6.5-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह भी पढ़ें : Itel A49 स्मार्टफोन भारत में 6.6 इंच डिस्प्ले और 4000mAh बैटरी के साथ मात्र 6,499 रुपये में हुआ लॉन्च














