5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A56 को मिला MIIT सर्टिफिकेशन, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/samsung-galaxy-a56-renders-leak.jpg
Highlights

सैमसंग इस महीने के अंत में अपनी अगली पीढ़ी की फ्लैगशिप गैलेक्सी एस25 सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयारी है। अनपैक्ड इवेंट के बाद कंपनी मिड-रेंज गैलेक्सी A-सीरीज फोंस Samsung Galaxy A56 और Samsung Galaxy A36 ला सकती है। इन दोनों डिवाइस को इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। आगामी फोंस के लिए अब तक कई लीक के माध्यम से जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब गैलेक्सी ए56 को चीन के MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिसमें इसकी बैटरी साइज का जिक्र हुआ है।

Samsung Galaxy A56 की MIIT सर्टिफिकेशन

लिस्टिंग से गैलेक्सी ए56 के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं मिलती है। नवंबर में डिवाइस को 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। यह गैलेक्सी A-सीरीज के पहले फोन पर इशारा करता है जो अपने पिछले मॉडल पर 25W की तुलना में 45W चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट के साथ आएगा। लीक हुए रेंडर के अनुसार, गैलेक्सी ए56 पिछले मॉडल से फ्लैट फ्रेम और की आइलैंड को बरकरार रखेगा। इसमें अलग-अलग रिंग के बजाय एक पिल के आकार का फैला हुआ कैमरा आइलैंड होगा। डिवाइस के FHD+ डायनामिक 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1580 SoC, 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज और 50MP+12MP+5MP कैमरा सेटअप के साथ आने की अफवाह है।

अगर पिछले मॉडल की लॉन्च टाइमलाइन को ध्यान में रखा जाए तो सैमसंग इस साल के गैलेक्सी ए56 और ए36 को मार्च में लॉन्च करने की परंपरा को जारी रख सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले मॉडल की कीमत 439 पाउंड (करीब 47,200 रुपये) से शुरू हो सकती है। जबकि ए55 की कीमत 39,999 रुपये है।