6000mAh बैटरी के साथ आ रहा Samsung Galaxy F14 5G, 24 मार्च को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/Samsung-Galaxy-F14-launch-date.jpg
Highlights

सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी फोन इस हफ्ते 24 मार्च को इंडिया में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट से ऑफिशियल तौर पर पर्दा उठा दिया है। वहीं, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी गैलेक्सी एफ-सीरीज के इस अपकमिंग फोन को लेकर लैंडिंग पेज बना दिया गया है, जहां डिवाइस की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। अगर इस फोन की खासियत की बात करें तो Galaxy F14 5G में 5एनएम प्रोसेसर और 6,000एमएएच की बैटरी होगी।

युवाओं के लिए किया डिजाइन

फोन 24 मार्च को दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, कंपनी का कहना है कि उसने युवाओं की सभी जरूरतों को दिमाग में रखते हुए यह स्मार्टफोन डिजाइन किया गया है और Galaxy F-सीरीज के ट्रेडमार्क फीचर्स को फॉलो करते हुए सैमसंग का आगामी Galaxy F14 5G स्मार्टफोन पेश किया जाने वाला है। सैमसंग ने स्मार्टफोन के लिए एक टीजर लॉन्च में कहा कि हम लेटेस्ट ‘Frevolution 5G’ के लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं।

इन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस