
सैमसंग अपनी बजट 5G स्मार्टफोन रेंज को आगे बढ़ा सकता है इसमें एम और एफ लाइनअप के मॉडल आ सकते हैं। जिन्हें Samsung Galaxy F17 5G और Samsung Galaxy M17 5G नाम से मार्केट में एंट्री दी जा सकती है। दरअसल ये दोनों स्मार्टफोंस बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर स्पॉट हुए हैं। जिससे इनके लॉन्च होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। बता दें कि सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक टिपस्टर ने मोबाइल्स की जानकारी शेयर की हैं। साथ ही संभावना है कि ये डिवाइस असल में Galaxy A17 5G के रीब्रांडेड वर्जन बन सकते हैं। जो इसी महिने ग्लोबली आया है। आइए, आगे आगामी फोंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Geekbench लिस्टिंग में सामने आया है कि दोनों ही डिवाइस Samsung Exynos 1330 चिपसेट (5nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर) और 8GB RAM के साथ लिस्टेड हैं। हालांकि स्कोर में फर्क देखा जा सकता है। जहां Galaxy F17 5G ने 975 सिंगल-कोर और 2,242 मल्टी-कोर अंक हासिल किए हैं। वहीं, Galaxy M17 5G का स्कोर 762 और 1,596 रहा है। यह अंतर सिर्फ टेस्टिंग कंडीशंस की वजह से माना जा सकता है। क्योंकि असली रिटेल मॉडल्स का परफॉरमेंस लगभग समान होने की उम्मीद है। बता दें कि यही चिपसेट पहले Galaxy A16 5G में भी उपयोग हो चुका है, लेकिन भारत सहित कुछ रीजन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिप दी थी।
स्पेसिफिकेशंस के मामले में आगामी Samsung Galaxy F17 5G और Samsung Galaxy M17 5G में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इनमें Galaxy A17 5G जैसा ही खूबियां हो सकती हैं। यानी दोनों मॉडल्स 6.7-इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं। फोंस में 50MP प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh बैटरी 25W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि सैमसंग F और M सीरीज के डिजाइन में अंतर रख सकता है। इसलिए बैक पैनल लुक में फर्क देखने को मिल सकता है। इसके अलावा दोनों डिवाइस Android 15 आधारित One UI 7 पर काम करते हैं। खास बात यह है कि ब्रांड इन्हें 6 साल तक के अपडेट्स देने का वादा कर सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन को लेकर ब्रांड ने कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन पूर्व मॉडल्स को देखें तो Galaxy M16 और F16 भारत में इस साल मार्च में उतारे गए थे। जबकि Galaxy A16 अक्टूबर 2024 में आया था। इसके बाद Galaxy A17 अगस्त 2025 में ग्लोबली लॉन्च हुआ है। ऐसे में उम्मीद है की जा सकती है कि Galaxy M17 और F17 भी अपने पूर्व मॉडल्स की तरह कुछ हफ्ते पहले ही मार्केट में आ सकते हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो Galaxy F17 5G और M17 5G सैमसंग के बजट 5G पोर्टफोलियो को और मजबूत कर सकते हैं। इनका मुकाबला भारत में Redmi Note 14 5G, iQOO Z10x 5G और Realme Narzo 80x जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। जहां सैमसंग ब्रांड के साथ लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और AMOLED डिस्प्ले इन्हें खास बना सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान होने में वक्त लग सकता है इसलिए यदि आप नए फोन लेने का इंतजार कर सकते हैं तो इन आगामी मोबाइल्स के लिए रुका जा सकता है। हम आपको दोनों डिवाइस के और भी अपडेट आते ही नए पोस्ट के साथ जानकारी देते रहेंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।












