ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हुआ Samsung Galaxy F41, जानें क्या है प्राइस

पिछले महीने सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन सीरीज में नए एफ सीरीज की शुरुआत की थी और कंपनी ने इसके तहत पहला फोन Samsung Galaxy F41 को उतारा था। उस वक्त यह फोन ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध था परंतु कंपनी ने जानकारी दी थी कि जल्दी ऑफलाइन से भी लिया जा सकेगा। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि दिवाली के ठीक पहले कंपनी ने इसे ऑफलाइन स्टोर यानी कि आपके पड़ोस की दुकान पर उपलब्ध करा दिया है। ऑफलाइन स्टोर पर सैमसंग गैलेक्सी एफ41 की कीमत 16,999 रुपये और 17,999 रुपये है।
क्यों खास है Samsung Galaxy F41
सैमसंग भारत में मुख्य रूप से ऑफलाइन बिजनेस के लिए जाना जाता था। परंतु 2010 के बाद बाजार बदलने लगा और ऑनलाइन काफी तेजी से उभर कर आया। 2016 में Samsung ने ऑनलाइन की ओर रुख किया था और सबसे पहले Flipkart के साथ मिलकर Galaxy On सरीज को पेश किया था। परंतु यह पार्टनरशिप बहुत लंबी नहीं चली और फिर सैमसंग के फोन अमेज़न के साथ आने लगे। लंबे अर्से बाद एक बार फिर से सैमसंग और फ्लिपकार्ट एक साथ आए हैं और इसके तहत पहला फोन Galaxy F41 को लॉन्च किया गया है। बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और बड़े कैमरे वाले इस फोन को लेकर लोगों में अच्छी डिमांड देखी जा रही है। इसे भी पढ़ें: 6,999 रुपए वाले Micromax In 1b खूबियां जानकर आप रह जाएंगे दंग, देसी ने दिखाया दम
Samsung Galaxy F41 के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में 6.4 inches फुल एचडी+ (1080 x 2340 pixels) डिसप्ले दिया गया है। कंपनी ने Super AMOLED पैनल का उपयोग किया है और इसकी स्क्रीन डेंसीटी 403 ppi है। कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच का उपयोग किया है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग को टक्कर देने के मूड में LG, ला रहा एक और अनूठा फोन
यह फोन Samsung Exynos 9611 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.3 GHz Octa core प्रोसेसर दिया गया है जो 64 bit, Cortex A73 आर्किटेक्चर पर काम करता है। इसके साथ ही Mali-G72 MP3 जीपीयू दिया गया है। यह फोन दो मैमोरी वेरियंट के साथ आता है। 6जीबी RAM के साथ 64 GB मैमोरी और 6 GB RAM में ही आपको 128 GB का स्टोरेज मिलता है। फोन में तीन स्लॉट है जहां आप दो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च ये धांसू स्मार्टफोन, क्या करेगा Xiaomi की छुट्टी
सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 64 MP का है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 8 MP का है और यह f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। यह सेंसर Ultra-Wide Angle सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 5 MP का Depth Camera Sensor है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आत है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड में सक्षम है और और फ्रंट कैमरे में भी 4के का ऑप्शन दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा 32 MP का है जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है और इसमें भी Wide Angle सपोर्ट है।
रही बात पावर बैकअप की तो इस फोन में 6,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।