Samsung Galaxy F56 5G लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/galaxy-f56-5g.jpg

सैमसंग ने अपनी F-सीरीज़ में नया Galaxy F56 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे स्लिम और सबसे दमदार Galaxy F स्मार्टफोन है, जिसमें फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और तगड़ा परफॉर्मेंस मिलता है। इस फोन को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए लाया गया है, जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ बेहतरीन फोटोग्राफी और स्मूद एक्सपीरियंस की तलाश में हैं।

Samsung Galaxy F56 5G प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी एफ56 5जी फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹27,999 रखी गई है। वहीं, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत दोनों वेरिएंट्स पर ₹2,000 का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इन्हें क्रमश: 25,999 रुपये और 28,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। साथ ही, Easy EMI ऑप्शन के जरिए इसे ₹1,556 प्रति माह की किश्त पर भी खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F56 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन के लिहाज से यह फोन केवल 7.2mm पतला है और इसमें ग्लास बैक और मेटल कैमरा डेको दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की सुुपर एमोलेड+ स्क्रीन दी गई है, जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह अब तक का सबसे ब्राइट F-सीरीज़ फोन है, जिसमें 1200 निट्स HBM मोड और विज़न बूस्टर टेक्नोलॉजी मिलती है। फोन के आगे और पीछे दोनों तरफ Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

परफॉर्मेंस

Galaxy F56 5G में Samsung का इन-हाउस 4nm एक्सीनोस 1480 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर Cortex-A78 (2.75GHz) और Cortex-A55 (2.0GHz) CPU आर्किटेक्चर के साथ आता है। इसमें AMD Xclipse 530 GPU मिलता है, जो ग्राफिक्स और गेमिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है। फोन में LPDDR5X रैम टाइप और UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और डेटा ट्रांसफर स्मूद रहता है।

कैमरा

Samsung Galaxy F56 5G में 50 मेगापिक्सल ओआईएस ट्रिपल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट HDR कैमरा दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका कैमरा डे और नाइट दोनों में सेगमेंट की बेस्ट फोटोग्राफी देता है। इसमें लो नॉइज़ मोड, AI ISP और बिग पिक्सल टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे नाइट फोटोग्राफी में शानदार ब्राइटनेस और डिटेल मिलती है। साथ ही, नया 2X ज़ूम पोर्ट्रेट मोड भी मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा 10-बिट HDR वीडियो सपोर्ट करता है, जिससे कलर्स ज्यादा वाइब्रेंट और नैचुरल दिखते हैं। इसमें एडवांस AI टूल्स जैसे ऑब्जेक्ट इरेज़र, एडिट सजेशंस और इमेज क्लिपर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

बैटरी

Samsung Galaxy F56 5G में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 45वॉट सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे कम समय में ज्यादा चार्ज मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन पूरे दिन का बैकअप आसानी से देगा।

फीचर्स

सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी के मामले में भी फोन आगे है। इसमें 6 जनरेशन तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। साथ ही, नया One UI 7 दिया गया है, जिसमें Now Bar जैसी नई सुविधाएं मिलती हैं। सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox Vault और पेमेंट के लिए Samsung Wallet के साथ Tap and Pay सपोर्ट भी मौजूद है।