6GB रैम और Exynos 9825 SoC के साथ Samsung Galaxy F62 हुआ साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

91mobiles ने कुछ दिन पहले ही एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि सैमसंग ने अपनी F-सीरीज के नए फोन Galaxy F62 पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसका मॉडल नंबर SM-E625F होगा। उम्मीद की जा रही है कि फोन इंडिया में 2021 के पहले क्वार्टर में पेश किया जाएगा। वहीं, SM-E625F मॉडल नंबर वाले फोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में Samsung Galaxy F62 के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। इसके अलावा लिस्टिंग में हैंडसेट को सिंगल कोर में 763 प्वाइंट व मल्टी-कोर में 1952 प्वाइंट मिले हैं। आइए आगे जानते हैं फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर वेबसाइट पर और क्या जानकारी सामने आई है।
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार गैलेक्सी एफ62 में Samsung अपना Exynos 9825 चिपसेट देगी। वहीं, डिवाइस में 6GB की रैम और एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। Samsung Galaxy F62 के डिजाइन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, आने वाले समय में फोन की और जानकारी मिल सकती है। इसे भी पढ़ें: दोस्त को दिलवाएं Samsung का स्मार्टफोन और पाएं 7500 रुपए का इनाम, जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि Samsung ने कुछ महीने पहले ही भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत की है। इस सीरीज़ को ‘गैलेक्सी एफ’ नाम के साथ पेश किया गया है जो पूरी दुनिया में सबसे पहले इंडिया में पेश की गई थी। इस सीरीज का पहला फोन Samsung Galaxy F41 था।
Samsung Galaxy F41
सैमसंग गैलेक्सी एफ41 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ था जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M12 हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द धमाका करने आ रहा ये फोन
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F41 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 123डिग्री फिल्ड आफ व्यू की क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है।