Samsung Galaxy F70 Series इंडिया लॉन्च कंफर्म, Flipkart पर माइक्रोसाइट हुई लाइव

Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy F70 Series का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। जिसे खासतौर पर उन युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा जो अपने स्मार्टफोन के जरिए खुद को एक्सप्रेस करना चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन कैमरा सिर्फ फोटो लेने का जरिया नहीं है, बल्कि यह उनकी क्रिएटिव आवाज बन चुका है, जिससे वे कनेक्ट करते हैं, अपनी डिजिटल पहचान बनाते हैं और खुद को अलग तरीके से पेश करते हैं। इसी सोच के साथ Samsung Galaxy F70 Series में कैमरा एक्सपीरियंस अलग मिल सकता है। जिससे ब्रांड युवा ही नहीं हर वर्ग के लोगों को लुभा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy F70 Series को मिड और अफोर्डेबल सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है, जिसकी कीमत 30,000 रुपये से कम रखी जाएगी। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। जो सिर्फ 10,000 से 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में आएगा। इसके साथ ही Galaxy F Series पोर्टफोलियो में एक नए चैप्टर की शुरुआत होगी। जहां हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस के साथ AI-पावर्ड फीचर्स पर भी खास फोकस होगा।
Samsung एक बिल्कुल नई Galaxy F70 Series पेश कर रहा है, जिसे लेकर Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस माइक्रोसाइट में Galaxy F70 Series नाम को आधिकारिक रूप से कंफर्म किया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इस लाइनअप में आगे और भी मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं।
इससे पहले Samsung Galaxy F70e 5G को Google Play Console लिस्टिंग पर देखा गया था, जहां इसका मॉडल नंबर SM-E076B सामने आया था। लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। जिसमें 4GB RAM दी जा सकती है। यह Android 16 पर रन कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस Galaxy A07 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Flipkart माइक्रोसाइट से यह भी संकेत मिला है कि Galaxy F70 Series का एक ग्रीन कलर वैरियंट लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि डिजाइन से जुड़ी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। माइक्रोसाइट यह भी कंफर्म हुआ है कि 2 फरवरी 2026 को इस सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा किया जाएगा। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह पूरा लॉन्च इवेंट होगा या सिर्फ स्पेसिफिकेशन रिवील किए जाएंगे। हमें इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
यदि आप भी सैमसंग के सस्ते और मिड रेंज स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो अगले महीने का वेट कर सकते हैं। हम इस बीच कोई भी अपडेट आते ही आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।