Samsung Galaxy Forever: 50% कीमत में मिलेंगे Galaxy S26 Ultra और S26 Plus

Join Us icon

Samsung ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को कम कीमत में सेल करने का नया प्लान बना लिया है। ब्रांड नया ‘Galaxy Forever’ प्रोग्राम लेकर आई है। यह एक नया ओनरशिप मॉडल है, जिसके जरिए ग्राहक प्रीमियम Galaxy डिवाइस को कम कीमत पर इस्तेमाल कर सकते हैं और एक साल बाद उन्हें वापस करने या अपग्रेड करने का ऑप्शन भी पा सकते हैं। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Samsung के इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक Samsung Galaxy S26 Ultra और Samsung Galaxy S26 Plus जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सिर्फ 50% कीमत देकर खरीदा जा सकता है। जबकि बाकी 50% कीमत को ग्राहक 12 महीनों तक नो-कॉस्ट EMI में चुका सकते हैं या एक साल बाद फोन वापस कर सकते हैं, जिसमें उन्हें 50% का assured buyback मिल जाएगा।

samsung-galaxy-forever-india-50-percent-price-s26-ultra-plus

Samsung Galaxy Forever प्रोग्राम की खास बात यह है कि इसे “no-questions-asked return” पॉलिसी के तहत लाया गया है, जो Samsung Care+ के साथ आती है। इस प्लान में यूजर्स को 13,999 रुपये तक का accidental और liquid damage प्रोटेक्शन भी मिलता है। यानी फोन को नुकसान होने पर भी ग्राहकों को एक्स्ट्रा कीमत नहीं देना पड़ेगी।

इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक दो तरह से पेमेंट कर सकते हैं जिसमें क्रेडिट कार्ड के जरिए नो-कॉस्ट EMI या Samsung Finance+ मोड शामिल हैं। Samsung Finance+ खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो आसान लोन और कम डॉक्यूमेंटेशन के साथ डिवाइस खरीदना चाहते हैं।

अगर ग्राहक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन चुनते हैं, तो एक साल बाद वे फोन वापस करके 50% रकम वापस पा सकते हैं या चाहें तो बाकी 50% रकम को अगले 12 महीनों में EMI के जरिए चुका सकते हैं। वहीं, Samsung Finance+ यूजर्स के पास एक साल बाद फोन लौटाकर नए Galaxy फ्लैगशिप में अपग्रेड करने का आसान विकल्प रहेगा।

कीमत की बात करें तो Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है, जिसमें ग्राहक करीब 6,583 रुपये प्रति माह (EMI + प्रोग्राम फीस) देकर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, Galaxy S26 Plus की कीमत 1,19,999 रुपये से शुरू होती है, जिसके लिए लगभग 5,749 रुपये प्रति माह EMI देनी होगी।

Galaxy Forever प्रोग्राम पूरे भारत में Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और 1,500 से ज्यादा Samsung Experience Stores पर उपलब्ध है। इसके लिए कंपनी ने Servify और DMI Finance के साथ साझेदारी की है, जिससे अपग्रेड, रिटर्न और पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाया गया है। Samsung ने इस प्रोग्राम को कॉर्पोरेट कर्मचारियों और स्टूडेंट्स के लिए भी उपलब्ध कराया है। Samsung Corporate+ और Student+ प्लेटफार्म के जरिए ये यूजर्स भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, Galaxy Forever का लक्ष्य ग्राहकों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी तक आसान पहुंच देने का है, जिससे वे हर साल नए Galaxy फ्लैगशिप बिना ज्यादा खर्च किए ले पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here