
Samsung का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Galaxy M01s अब तक BIS, Wi-Fi Alliance, और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। वहीं, गैलेक्सी एम01एस को हाल ही में कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। इन सर्टिफिकेशन्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन जल्द ही मार्केट में पेश कर दिया जाएगा। अब यह डिवाइस गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर स्पॉट देखा गया है। इस सर्टिफिकेशन को सबसे पहले MySmartPrice वेबसाइट ने स्पॉट किया है।
लिस्टिंग के अनुसार Galaxy M01s कंपनी के ही गैलेक्सी ए10एस का रीब्रांडेड वर्जन होगा जो कि इंडियन मार्केट में पिछले साल अगस्त में पेश किया गया था। हालांकि, Samsung ने गैलेक्सी एम01एस को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, यह कथित तौर पर ऑनलाइन लिस्टिंग में ही सामने आ रही है। इसे भी पढ़ें: Samsung ने दिया तोहफा, 5000एमएएच बैटरी वाले Galaxy A31 का दाम किया कम, जानें क्या है नई कीमत
रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy M01s फोन Google Play Console लिस्टिंग में “Samsung Galaxy M01sGalaxyA10s” नाम के साथ लिस्ट हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन Galaxy A10s का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा।
इस लिस्टिंग में कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई है, जिसके मुताबिक ‘a10s’ मोनिकर में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 (Helio P22) प्रोसेसर, PowerVR GE8320 जीपीयू, 720×1,520 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 280 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 2 जीबी रैम शामिल होंगे। इसमें एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड 9 दोनों ही लिस्ट थे, लेकिन Wi-Fi Alliance लिस्टिंग में यह कथित गैलेक्सी एम01एस फोन एंड्रॉयड 9 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ लिस्ट था। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20+ और Galaxy Buds+ का BTS edition इंडिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध
अगर यह सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन असल में गैलेक्सी ए10एस का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें 6.20 इंच का डिसप्ले होगा। वहीं, फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे होगा। साथ ही सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
TÜV Rheinland वेबसाइट पर हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा फोन में दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रे होंगे। इसके अलावा हैंडसेट में 4जी, Wi-Fi b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट होगा।





















