एक्सक्लूसिव: बेहद ही सस्ती होगी सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20, शुरुआती कीमत होगी 10,000 रुपये से भी कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/12/samsung-galaxy-m10-and-galaxy-m-20.jpg

सैमसंग की नई एम सीरीज के फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खबर है कि कंपनी अपनी गैलेक्सी जे सीरीज और गैलेक्सी ए सीरीज की जगह नई एम सीरीज के फोन को पेश करने वाली है। इसके तहत सबसे पहले गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को पेश करने वाली है। हालांकि इस बारे में अब तक कंपनी ने कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन 91मोबाइल कई एक्सक्लूसिव जानकारियां दे चुका है। हाल में हमनें बताया था कि यह फोन सैमसंग की नोएडा स्थित फैक्ट्री में मास प्रोडक्शन के लिए चला गया है। वहीं बाद में फोन का स्क्रीन पैनल भी हमनें लीक किया था। अब सैमसंग के इन फोंस का प्राइस भी हमारे पास आ चुका है।

सैमसंग गैलेक्सी एम20 कीमत 15,000 रुपये से कम होगी जबकि गैलेक्सी एम10 को कंपनी 10,000 रुपये से भी कम के बजट में लॉन्च करने वाली है। यह जानकारी हमें ऐसे सोर्स से मिली है जो कंपनी से काफी समय से जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि ‘सैमसंग के प्रोडक्ट को लेकर लोगों को कोई शिकायत नहीं है हां ओवर प्राइस की बातें अक्सर होती हैं। ऐसे में कंपनी अब नई एम सीरीज में नई प्राइस रेंज के साथ इन कमियों को दूर करने वाली है और इसकी शुरुआत एम20 और एम10 से होने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 का प्राइस 10 हजार से कम और गैलेक्सी एम20 का प्राइस 15 हजार रुपये से होगी कंपनी इससे ज्यादा नहीं रखने वाली है।’ एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एम20 की स्क्रीन पैनल लीक, वाटर ड्रॉप नॉच वाला फोन ला रही है कंपनी

कुछ दिन पहले ही हमनें एक खबर के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि सैमसंग अपने आॅनलाइन और आॅफलाइन के लिए नई रणनीति बनाने वाला है और कई नए इनोवेशन लेकर आएगा। नॉच स्क्रीन वाले फोन और अग्रेसिव प्राइसिंग इन्हीं में से एक है। हालांकि सैमसंग अपने फोन को नॉच का नाम नहीं दिया है लेकिन कंपनी ने इसे इनफिनिटी नाम से पेटेंट कराया है। यानि सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज में नॉच वाली इनफिनिटी स्क्रीन देखने को मिलेगी। एक्सक्लूसिव : अब नहीं होगी शाओमी रेडमी नोट 5 की सेल, कंपनी ने बंद किया यह हिट फोन

अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एम20 में आपको वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी। वहीं गैलेक्सी एम10 में भी कुछ ऐसा ही है। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन गीकबेंच पर कुछ मॉडल लिस्ट हुए थे उनमें प्रोसेसर और रैम की सूचना उपलब्ध थी।

गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी एम20 को मॉडल नंबर एसएम-एम205एफ के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन सैमसंग के ही एक्सनोस 7885 पर आधारित है और इसमें 1.5गीगाहट्र्ज प्रोसेसर क्लाक स्पीड अंकित किया गया है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लिस्ट किए गए फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।

इसी तरह यदि गैलेक्सी एम10 की बात करें तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस फोन मे भी आपको 3जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। हालांकि यह फोन एक्सनोस 7870 चिपसेट पर आधारित होगा।

जहां तक इन फोंस के लॉन्च की बात है तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इसे नए साल के शुरुआत में ही पेश कर सकती है और हो सकता है कि इसकी शुरुआत भारत से ही हो।