सैमसमंग गैलेक्सी एम10 के पांच फीचर्स जो इसे बनाते हैं शाओमी रेडमी 6 से बेस्ट

पिछले साल से इस बात की चर्चा थी कि सैमसंग अपनी एम सीरीज़ के अंदर अपने स्मार्टफोन्स को पेश करेगी। इस सीरीज़ से जुड़े कई लीक्स व जानकारी 91मोबाइल्स ने ही सबसे पहले दी थी। वहीं, कंपनी ने सोमवार को एम सीरीज के अंदर एम20 और गैलेक्सी एम10 को पेश कर दिया है। भारतीय बाजार में ये फोन ऑनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया पर 5 मार्च को सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों फोन्स के दम पर कंपनी मार्केट में अपनी कदम जमाए हुए बैठी शाओमी को टक्कर देगी। इसी को देखते हुए आज हम आपको गैलेक्सी एम10 के टॉप 5 फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। इन पांच फीचर्स के दम पर आप यह तय कर सकेंगे कि क्या गैलेक्सी एम10 इंडियन मार्केट में पहले से मौजूद रेडमी 6 को टक्कर दे पाएगा।
नॉच
सैमसंग गैलेक्सी एम10 इनफिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। यह कंपनी का पहला फोन है जो कि नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस नॉच में फ्रंट कैमरा दिया है। वहीं, फोन में मौजूद इस नॉच को कंपनी ने इनफिनिटी-वी का नाम दिया है। इसके अलावा दूसरी ओर मार्केट में पहले से मौजूद रेडमी 6 में आपको नॉच देखने को नहीं मिलेगी।
सैमसंग गैलेक्सी एम20 रिव्यू: ऑलराउंडर परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी बनाता है इसे खास
बड़ा डिसप्ले
नॉच के साथ आने वाले इस फोन का डिसप्ले दिखने में काफी बड़ा है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.22-इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिसप्ले में ऊपर की ओर बेजल काफी कम हैं। हालांकि, नीचे कि ओर मौजूद बेजल थोड़े थिंक हैं। लेकिन, फोन का साइज इसे काफी कॉम्पेक्ट बनाता है।
बैटरी
अगर बात करें बैटरी क्षमता की तो गैलेक्सी एम10 में जान फूंकने के लिए 3430 एमएएच की बैटरी तो वहीं, अगर इसकी तुलना रेडमी 6 से करें तो उसमें 3,000एमएएच की बैटरी है जो कि इसी कीमत में आता है। बैटरी को लेकर हमारे द्वारा किए गए टेस्ट में एम10 की बैटरी पूरा दिन एक आम इस्तेमाल में साथ निभाती है। वहीं, एचडी वीडिया चलाने पर फोन की बैटरी लगभग 17 घंटे चलती है।
वाइड एंगल कैमरा
अगर बात करें कैमरा सेटअप की। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि इस कीमत में आना आम बात है। लेकिन, लो लाइट कंडीशन में दूसरे स्मार्टफोन जो इसी कीमत में मौजूद हैं उनसे अच्छी फोटो क्लिक करता है। डिवाइस के बैक में एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरे का काम करता है। सेल्फी के लिए गैलेक्सी एम10 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का कैमरा है जो कि एक अच्छी सेल्फी लेता है।
खरीदने के बाद सर्विस
इस फोन को खरीदने का फायदा एक यह होगा कि आपको खरीदने के बाद इसकी सर्विस को लेकर परेशानी नहीं होगा। सैमसंग ऑफलाइन मार्केट में अपनी सर्विस के लिए जानी जाती है। वहीं, इस फोन की एक्सेसरीज़ आने वाले काफी समय तक आपको मार्केट में उपलब्ध मिलेगी।