
सैमसंग भारत में जल्द ही अफोर्डेबल 5G स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy M13 5G को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग के इस फ़ोन का भारत में काफ़ी लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से ठीक पहले माय स्मार्ट प्राइस ख़बर ने अपकमिंग Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर की है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन की लॉन्चिंग से ठीक पहले इसके बारे में सामने आ रही लेटेस्ट जानकारी के बारे में बता रहे हैं।
माय स्मार्ट प्राइस ख़बर की रिपोर्ट में इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है सैमसंग का अपकमिंग Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फ़ोन मिडनाइट ब्लू, एक्वा ग्रीन और स्टारडस्ट ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रैम और स्टोरेज की बात करें तो सैमसंग का यह फ़ोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Samsung Galaxy M13 सीरीज़ के तहत सैमसंग Galaxy M13 4G स्मार्टफ़ोन को भी लॉन्च करने वाली है। सैमसंग का यह 4G स्मार्टफ़ोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग Galaxy M13 4G स्मार्टफ़ोन को ब्राउन, लाइट ग्रीन और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy M13 : इंडिया लॉन्च
Samsung Galaxy M13 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन भारत में 14 जुलाई को लॉन्च होने हैं। सैमसंग के इस सीरीज़ के दोनों स्मार्टफ़ोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon पर होगी। Samsung Galaxy M13 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन की सेल 23 जुलाई को शुरू होगी। अमेजन पर 23 जुलाई से 24 जुलाई तक अमेजन प्राइम डे सेल शुरू होनी है। सैमसंग का यह फ़ोन प्राइम डे सेल पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy M13 5G स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन HD+ होगा। इसके साथ ही सैमसंग का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया जाएगा।
सैमसंग के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग के इस फ़ोन में 5MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus को टक्कर देने Xiaomi ला रहा जबरदस्त Redmi K50i स्मार्टफोन, सबकुछ होगा फर्स्ट क्लास
Samsung Galaxy M13 4G स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M13 4G स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.6-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में कंपनी का ही Exynos 850 SoC दिया जाएगा। 4G वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा।






















