ओपो ने लॉन्च किया 6जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल वाला आर9एस प्लस, साथ में आर9एस हुआ आॅफिशियल

Join Us icon

प्रमुख चीनी मोबाइल फोन ​निर्माता कंपनी ओपो ने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने ओपो आर9एस और आर9एस प्लस को लॉन्च किया है। हालांकि ये दोनों फोन फिलहाल चीन में पेश किए गए हैं लेकिन जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। ओपो आर 9एस प्लस कंपनी का पहला फोन है जिसे 6जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन को कई अन्य खुबियों से लैस किया गया है। आगे हमने दोनों फोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

खास फीचर्स
ओपो आर9एस और आर9एस प्लस के डिजाइन में आपको बहुत ज्यादा अंतर नहीं मिलेगा। दोनों डिवाइस मैटल यूनिबॉडी में पेश किए गए हैं। इसके साथ ही फोन के होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है। ओपो ने इन फोंस को भी वूक फ्लैश चार्जिंग तकनीक से इंटीग्रेट किया है और कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ पांच मिनट की चार्जिंग में दो घंटे का पावर बैकअप देने में सक्षम है। ओपो आर9एस और आर9एस प्लस में 64जीबी की एक्सपेंडेबल मैमोरी दी गई है। दोनों फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित हैं और इन्हें कलरओएस 3.0 से लैस किया गया है। इनमें दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैंं।

एयरटेल लाया है 259 रुपये 10जीबी 4जी डाटा, जानें कैसे लें इसका लाभ

फोटोग्राफी के लिए ओपो आर9एस और आर9एस प्लस में 16-मेगापिक्सल का डुअल फोकस रियल कैमरा दिया गया है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसे सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस किया गया है और इसके साथ ही 6पी लेंस तकनीक उपलब्ध है। फोन में आईओएस सपोर्ट है।
oppo-r9s-plus
ओपो आर9एस में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग कियास गया है इसके साथ ही यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है जो इसे मजबूती प्रदान करता है स्क्रैच से भी बचाते हैं। इस फोन में 3,010 एमएएच की बैटरी मिलेगी। आर9एस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 4जीबी रैम मैमोरी है।

आपका जियो सिम नहीं कर रहा है काम तो जानें ऐसे करें उसे ठीक

ओपो आर9एस प्लस की बात करें तो इस फोन में आपको 6.0-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.9गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके सा​थ ही 6जीबी रैम मैमोरी है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

हालांकि कंपनी ने फिलहाल कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन आशा है कि ये फोन 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकते हैं।