Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, अगले साल होंगे लॉन्च

Join Us icon

Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite की लॉन्चिंग को लेकर हाल ही में 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी। हमें इंडस्ट्री सोर्स द्वारा जानकारी मिली थी कि इन दोनों ही डिवाइस को मिड-जनवरी में पेश किया जाएगा। वहीं, Galaxy S10 Liteऔर Galaxy Note 10 Lite ब्लूटूथ सार्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग की वेबसाइट में Galaxy S10 Lite का सपोर्ट पेज भी तैयार हो चुका है। वहीं, लीक की माने तो Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite फोन्स को कंपनी एक जैसे डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung Galaxy S10 Lite और Note 10 Lite की इंडिया लॉन्चिंग बढ़ी आगे

Samsung Galaxy S10 Lite

Samsung Galaxy S10 Lite की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन भी क्वॉलकॉम के पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस होगा। एफसीसी पर इस स्मार्टफोन को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फो्रन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि Samsung Galaxy S10 Lite एक से अधिक वेरिएंट में बाजार में दस्तक देगा। इसे भी पढ़ें: 4500एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस Samsung Galaxy S10 Lite

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy S10 Lite को ट्रिपल रियर कैमरे से लैस बताया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 5 मेगापिक्सल का थर्ड कैमरा सेंससर सपोर्ट करेगा। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S10 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।

Samsung Galaxy S10 Lite को एफसीसी की लिस्टिंग में 4500एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन EA-TA845 मॉडल नंबर वाला चार्जर सपोर्ट करेगा। बता दें कि यही मॉडल नंबर वाला चार्जर Samsung Galaxy Note 10 Plus में देखने को मिला था और वह स्मार्टफोन 45वॉट फास्ट चार्जर के साथ बाजार में आया था। यानि कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy S10 Lite भी 45वॉट फास्ट चार्जर सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy Note 10 Lite

Samsung Galaxy S10 Lite की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.69 इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं बताया गया है कि गैलेक्सी एस10 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा तथा फोन के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। पावरबैक के लिए Samsung Galaxy S10 Lite में 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लिहाजा सामने आई स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक Samsung स्वयं Galaxy Note 10 Lite को लेकर कोई बयान न दे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here