
Samsung वियतनाम में 12 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इवेंट के दौरान Galaxy A 2020 सीरीज़ से पर्दा उठाया जाएगा। हालांकि, A सीरीज के अंदर कौनसे फोन्स पेश किए जाएंगे इसे लेकर कोई ऑफिशियाल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि कंपनी Samsung Galaxy A51 को इस इवेंट के दौरान पेश कर सकती है। वहीं, अब Galaxy A51 की कीमत सामने आई है।
आधिकारिक लॉन्च से Galaxy A51 की कीमत के अलावा Samsung Galaxy S10 Lite, Galaxy Note 10 Lite और Galaxy A71 की कीमत भी सामने आई है। Slovakian नाम के रिटेलर ने नए गैलेक्सी सीरीज़ फोन की कीमतों को जारी किया है।
उम्मीद की जा रही है कि Samsung जल्द लेटेस्ट मॉडल को पेश करने वाली है। वहीं, 91मोबाइल्स ने जानकारी दी थी कि कंपनी मिड जानवरी में गैलेक्सी एस10 लाइट और नोट 10 लाइट से पर्दा उठा सकती है। वहीं, दूसरी रिपोर्ट्स की मानें तो नए सैमसंग फोन (Galaxy A51) Christmas 2019 के बाद 27 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: एंडरॉयड 10 और स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A11
लीक के अनुसार यह होगी कीमत
लीक के अनुसार Galaxy A51 की कीमत 375 यूरो (लगभग 29,500 रुपए), Galaxy A71 की कीमत 469 यूरो (लगभग 37,000 रुपए), Galaxy Note 10 Lite की कीमत 609 यूरो (लगभग 47,900 रुपए) और Galaxy S10 Lite की कीमत 669 यूरो (लगभग 52,600 रुपए) होगी।
बता दें कि कंपनी ने अब तक ऑफिशियल तौर पर गैलेक्सी एस10 लाइट, गैलेक्सी नोट 10 लाइट, गैलेक्सी ए71 और गैलेक्सी ए51 की लॉन्चिंग का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही कि कंपनी वियतनाम में 12 दिसंबर को Galaxy A51 को पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, अगले साल होंगे लॉन्च
Samsung Galaxy A51 स्पेसिफिकेशन्स
लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो वनयूआई 2.0 आधारित होगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Galaxy A51 में सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy A51 में 4 जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी और यह फोन एक से अधिक रैम वेरिएंट में बाजार में दस्तक दे सकता है। बताया जा रहा है कि यह डिवाईस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर सपोर्ट करेगा। इसी के साथ बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसिंग सेंसर और 5 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए Galaxy A51 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 4,000 एमएमएच की पावरफुल बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।





















