
Samsung ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपने 5G फोन्स के पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया Galaxy S20 FE 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को काफी समय से कंपनी द्वारा टीज किया जा रहा था, जिसे आज ऑफिशियल तौर पर कीमत के साथ पेश कर दिया है। आपको याद दिला दें कि कंपनी ने पिछले साल सितंबर में इस फोन के 4G वेरिएंट को Exynos 990 SoC ks के साथ पेश किया था। अगर बात करें Samsung Galaxy S20 FE के 4G और 5G वेरिएंट में फर्क की तो यह दोनों फोन प्रोसेसर के मामले में अलग हैं बाकि दोनों एक जैसे ही हैं। आइए आगे आपको सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी के बारे में फुल जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy S20 FE का डिजाइन और डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन 5G को कंपनी की ओर इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फोन के उपरी ओर बीच में सिर्फ 3.34mm साइज का पंच-होल है। इसके अलावा फोन के तीनो किनारे बैजल लैस हैं। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की बड़ी फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है।
Samsung Galaxy S20 FE का प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज
Samsung Galaxy S20 FE 5G में प्रोसेसिंग के Qualcomm Snapdragon 865 SoC है। भारत में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग वन यूआई के साथ काम करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung ला रही है एक और सस्ता 5G फोन Galaxy M42, इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
Samsung Galaxy S20 FE का कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी एस20 एफई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर बने चौकोर सेटअप में वर्टिकल शेप में फिट है। इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल कैमरा, एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S20 FE एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung कर रहा सस्ता फोन लॉन्च करने की बड़ी तैयारी, इस कीमत में Galaxy F02S जल्द करेगा इंडिया में एंट्री
Samsung Galaxy S20 FE की कीमत और सेल डेट
भारत में Samsung Galaxy S20 FE 5G के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 55,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। लेकिन, 8,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक ऑफर के माध्यम से, गैलेक्सी S20 FE 5G को 47,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की सेल आज से Samsung.in, Amazon.in, Samsung Exclusive स्टोर पर शुरू होगी।
























