
Samsung अपनी लेटेस्ट गैलेक्सी F सीरीज के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में जुटी हुई है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी नए 5G स्मार्टफोन Galaxy F52 पर काम कर रही है। वहीं, इस खबर के बाद F-सीरीज के एक और नए फोन Galaxy F02s को गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग के साथ ही NBTC, FCCC और कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया था। अब इंडिया के टिप्सटर अभिषेक यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर Galaxy F02s की कीमत का खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। आइए एक नजर डालते हैं गैलेक्सी एफ02एस के प्राइस पर…
Samsung Galaxy F02s की कीमत
टिप्टर Abhishek Yadav के अनुसार Samsung Galaxy F02s को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इस फोन के बेस वेरिएंट 3GB RAM और 32GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपए और 4GB RAM व 64GB स्टोेरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपए होगी। इसके अलावा टिप्सटर ने एक इमेज भी शेयर की है, जिसमें फोन मॉडल नंबर E025FE व E025FF के साथ देखा जा रहा है। इसके अलावा अभी फोन की लॉन्च डेट को लेकर टिप्सटर ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A72 बनाम Samsung Galaxy A52, जानें कितना अंतर और कितनी समानता
[ EXCLUSIVE ]#SamsungGalaxyF02s launching soon in India.
-Samsung Galaxy F02s Price
3GB+32GB will cost ₹8,999
4GB+64GB will cost ₹9,999 https://t.co/SnJLmfbJTN pic.twitter.com/rZGqT9jxOU— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) March 25, 2021
Samsung Galaxy F02s की स्पेसिफिकेशन
जैसा कि हमने आपको बताया कि हाल ही में स्मार्टफोन को Google Play कंसोल पर लिस्ट हुआ था, जिसमें पुष्टि की गई थी कि Galaxy F02s क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 GPU के साथ कार्य करेगा। इसके अलावा, हैंडसेट को 1600 x 720 पिक्सल के स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 280ppi के पिक्सेल डेंसिटी के साथ HD + डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। लिस्टिंग ने यह भी पुष्टि हुई थी कि स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
Samsung Galaxy F02S का डिजाइन
गूगल प्ले की लिस्टिंग में सामने आई तस्वीर के अनुसारा फोन में पतले बेजल के साथ वॉटर-ड्रॉप नॉच डिजाइन दिया जाएगा है। हालांकि, यह अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि यही फोन अपकमिंग गैलेक्सी F02s होगा। माना जा रहा है कि यह सैमसंग गैलेक्सी M02s का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE भी होगा इंडिया में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M02S
फोन में 6.5 इंच का TFT LCD इनफिनिटी-V कट डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट, 4जीबी तक की रैम और 64जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज है। वहीं, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और यह 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।





















