Samsung Galaxy S22 सीरीज भारत में 9 फरवरी को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/01/Samsung-2.jpg

Samsung ने कंफर्म कर दिया है कि Galaxy S22 सीरीज 9 फरवरी को लॉन्च होना है। कंपनी ने Galaxy Unpacked इवेंट के इन्वाइट भेजने शुरू कर दिए हैं जो 9 फरवरी 2022 को आयोजित होना है। Samsung के इनवाइट वीडियो में में ग्लास ट्यूब के अंदर ’22’ रोटेट होकर एक बड़े “S” में बदल जाता है। Twitter पर शेयर पोस्ट में कंपनी ने S-Pen सपोर्ट का हिंट भी दिया है। इस इन्वाइट में कहा गया है कि यह इवेंट Samsung.com में स्ट्रीम किया जाएगा। अटकलें है कि सैमसंग इस इवेंट में Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

Samsung Galaxy S22 सीरीज लॉन्च

Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर कई जानकारी लीक हो चुकी हैं। सैमसंग का यह लॉन्च इन्वाइट टिपस्टर इवान ब्लास के लीक को कंफर्म करता है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही एक पोस्टर शेयर किया था। Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन 9 फरवरी को लॉन्च होने है। Samsung का लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked भारतीय समयानुसार 9 फ़रवरी को रात 8:30PM बजे आयोजित होना है। इस इवेंट को भारत में Youtube पर भी देखा जा सकता है।

Samsung Galaxy S22 सीरीज को लेकर पहले भी कई जानकारी सामने आ चुके हैं। Galaxy S22 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमिमय स्मार्टफोन होगा, जिसे लेकर सैमसंग फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : Motorola का अगला फ्लैगशिप ‘Frontier 22’ फोन 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 Plus चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

सैमसंग का यह फोन Galaxy Note सीरीज को रिप्लेस करेगा। यह फोन S-Pen स्लॉट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि Galaxy S22 Ultra का नाम Galaxy S22 Note भी हो सकता है। यह भी पढ़ें : Google Pixel Notepad फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, जानें क्या होंगी खूबियां