Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन 15 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा प्रीमियम अहसास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/galaxy-s25-edge.jpg

सैमसंग ने काफी पहले ही बता दिया था कि वह अपनी गैलेक्सी ‘एस’ सीरीज में Samsung Galaxy S25 Edge लेकर आएगी। कंपनी द्वारा यह मोबाइल टीज़ तो किया जा चुका है लेकिन इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं अब इस फोन से जुड़ा एक नया लीक सामने आया है जिसमें बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 15 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है। यह खबर विदेशी वेबसाइट के जरिये सामने आई है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च डेट (लीक)

गैलेक्सी एस25 ऐज की लॉन्च डेट डच वेबसाइट nieuwemobiel के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि सैमसंग यह स्मार्टफोन को 15 अप्रैल के दिन ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। लॉन्च डेट के साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन 12GB RAM पर लॉन्च होगा और Silver, Black और Blue में बिकेगा। रिपोर्ट में फोन मॉडल नंबर और स्टोरेज वेरिएंट भी सामने आए हैं:

256GB सिल्वर : SM-S937BZSD
512GB सिल्वर : SM-S937BZSG
256GB ब्लैक : SM-S937BZKD
512GB ब्लैक : SM-S937BZKG
256GB ब्लू : SM-S937BLBD
512GB ब्लू : SM-S937BLBG

रिपोर्ट की मानें तो उपरोक्त सभी स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स में 12जीबी रैम मिलेगी।

Samsung Galaxy S25 Edge स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज स्मार्टफोन को 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह एमोलेड पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2600निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह मोबाइल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन लेयर लगाई जाएगी।

प्रोसेसर : Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन को क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल स्नेपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स और Orion CPU आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में एंड्रॉयड 15 के साथ लेटेस्ट वनयूआई मिलेगा।

कैमरा : यह सैमसंग स्मार्टफोन लुक के साथ ही फोटोग्राफी में भी कमाल होगा। गैलेक्सी ए25 ऐज में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कंफर्म तो नहीं है लेकिन लीक्स की मानें तो इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मौजूद रहेगा जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S25 Edge को 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन में कॉम्पैक्ट बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। यह मोबाइल फोन 3,900एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। लीक की मानें तो यह मोबाइल वायरलेस चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Price
Rs. 62,849
Go To Store
Rs. 92,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs