200MP कैमरा वाले कॉम्पैक्ट फोन Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट हुई कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/samsung-galaxy-s25-edge-launch-date-confirmed.jpg

कुछ महीनों पहले टीजर जारी होने और हाल ही में इनविटेशन पोस्टर लीक होने के बाद Samsung ने अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy स्लिम फोन, Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट तय कर दी है। “Beyond Slim” शीर्षक वाले इस लॉन्च इनविटेशन से संकेत मिलता है कि कंपनी सिर्फ इस डिवाइस के पतले डिजाइन से कहीं ज्यादा कुछ पेश करने वाली है। कंपनी पहले ही इस फोन के स्लिम डिजाइन की कई बार झलक दिखा चुकी है। आइए, आगे लॉन्च डेट और अन्य प्रमुख जानकारियां विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च डेट

जगह तारीख लोकल समय
भारत 13 मई 5:30 AM
दक्षिण कोरिया 13 मई 9:00 AM
लंदन (यू.के.) 13 मई 1:00 AM
बर्लिन/पेरिस 13 मई 2:00 AM
न्यूयॉर्क (यू.एस.ए.) 12 मई 8:00 PM
कैलिफोर्निया (यू.एस.ए.) 12 मई 5:00 PM

Samsung Galaxy S25 Edge स्पेसिफिकेशंस और प्राइस (संभावित)