
Samsung Galaxy S25 Edge को एक प्री-रिकॉर्डेड YouTube वीडियो के जरिए आधिकारिक रूप से पेश कर दिया गया है। केवल 5.8mm मोटाई के साथ यह अब तक का सबसे पतला Galaxy S Series स्मार्टफोन है। इसके अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के अलावा, इस हाई-एंड डिवाइस में पहले से कंफर्म किए गए कई फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 200MP का मेन कैमरा, Gorilla Glass Ceramic 2 स्क्रीन प्रोटेक्शन, Snapdragon 8 Elite SoC और Android 15 आधारित One UI 7 आदि। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 Edge की ग्लोबल प्राइस और सेल डिटेल्स
- Samsung Galaxy S25 Edge की प्री-ऑर्डर बुकिंग ग्लोबली शुरू हो चुकी है।
- यह फोन 23 मई से ग्लोबल स्टोर्स में उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआती कीमत $1,099.99 (लगभग ₹94,000) रखी गई है।
- एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते Samsung Galaxy S25 Edge का भारत लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया है। हालांकि, यह फोन भारत में Amazon और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध रहेगा। हम आपको इस पर आगे भी अपडेट देते रहेंगे।
मॉडल्स | कीमत |
256GB | $1,099.99 (94,000 रुपये ) |
512GB | $1,219.99 (1,04,000 रुपये) |
Samsung Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन के फ्रंट में 6.7-इंच की AMOLED पैनल दिया गया है, जो QHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Ceramic 2 से प्रोटेक्टेड है।
- प्रोसेसर: फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC for Galaxy चिपसेट दिया गया है। यही चिप Galaxy S25 सीरीज के अन्य फोंस में भी देखने को मिलता है।
- मेमोरी: इसमें 12GB LPDDR5x रैम दी गई है, और स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB UFS 4.0 के विकल्प मिलते हैं।
- कैमरा: पीछे की तरफ 200MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर (मैक्रो मोड के साथ) मिलता है। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: फोन में 3,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung का दावा है कि यह चार्जिंग स्पीड फोन को लगभग 30 मिनट में 55% तक चार्ज कर सकती है।
- सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस Android 15 पर आधारित One UI 7 पर रन करता है और इसमें Galaxy AI के फीचर्स जैसे Drawing Assist और Audio Eraser भी शामिल हैं।
- अन्य फीचर्स: फोन का वजन 163 ग्राम है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इसमें टाइटेनियम एलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।
- कलर ऑप्शंस: यह फोन Titanium Jet Black, Titanium Icy Blue और Titanium Silver कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।