सैमसंग का सबसे पतला फोन Galaxy S25 Edge लॉन्च, 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप से है लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/samsung-galaxy-s25-edge-launched-globally-price-specifications.jpg
Highlights

Samsung Galaxy S25 Edge को एक प्री-रिकॉर्डेड YouTube वीडियो के जरिए आधिकारिक रूप से पेश कर दिया गया है। केवल 5.8mm मोटाई के साथ यह अब तक का सबसे पतला Galaxy S Series स्मार्टफोन है। इसके अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के अलावा, इस हाई-एंड डिवाइस में पहले से कंफर्म किए गए कई फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 200MP का मेन कैमरा, Gorilla Glass Ceramic 2 स्क्रीन प्रोटेक्शन, Snapdragon 8 Elite SoC और Android 15 आधारित One UI 7 आदि। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge की ग्लोबल प्राइस और सेल डिटेल्स

मॉडल्स कीमत
256GB $1,099.99 (94,000 रुपये )
512GB $1,219.99 (1,04,000 रुपये)

Samsung Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशंस