256GB वेरिएंट के रेट पर मिल रहा 512GB वर्जन वाला Galaxy S25 Edge, जानें कहां और कैसे खरीदें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/Samsung-Galaxy-S25-Edge.jpg
Highlights

Samsung का अब तक का सबसे पतला फोन Galaxy S25 Edge आखिरकार सेल में आ गया है। इस फोन को शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये है जो कि इसके 256GB मॉडल का प्राइस है। वहीं, फोन Samsung के ऑफिशियल स्टोर और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन, कुछ लिमिटेड समय के लिए इस हैंडसेट के सबसे बड़े वेरिएंट पर 12,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि फिलहाल इस पर कुछ लिमिटेड-टाइम डील्स भी चल रही हैं, जो ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

इस फोन का 256GB वेरिएंट ₹1,09,999 में लॉन्च हुआ था, जबकि 512GB मॉडल की कीमत ₹1,21,999 रखी गई थी। लेकिन फिलहाल जो ऑफर सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, वह यह है कि सैमसंग इस समय अपनी साइट पर 512GB वेरिएंट को 256GB मॉडल की कीमत पर बेच रहा है।

256GB वेरिएंट के रेट में मिल रहा Galaxy S25 Edge का 512GB वर्जन

फोन  वेरिएंट लॉन्च प्राइस सेल प्राइस
Samsung Galaxy S25 Edge 512जीबी 1,21,999 1,09,999

Note: यह ऑफर सिर्फ कंपनी की साइट पर ही उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशंस

क्या Samsung Galaxy S25 Edge को खरीदना चाहिए?

  1. Edge डिस्प्ले की वापसी (कर्व्ड लुक के साथ प्रीमियम फील): Samsung Galaxy S25 Edge में 6.8 इंच का QHD+ कर्व्ड Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इसके दोनों किनारे कर्व हैं, जिससे यह फोन देखने में शानदार लगेगा और हाथ में पकड़ना भी आसान होगा।
  2. Snapdragon 8 Gen 4 (अल्टीमेट परफॉर्मेंस का वादा): Samsung ने दूसरे फ्लैगशिप मॉडल्स की तरह ही इसमें भी Qualcomm का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Gen 4 दिया है।
  3. 200MP कैमरा (प्रो-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव): Galaxy S25 Edge में Samsung का अगला जेनरेशन 200 मेगापिक्सल का ISOCELL सेंसर है। इससे डिटेलिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।
  4. 7 साल का अपडेट – लॉन्ग टर्म वैल्यू: Samsung के इस फोन में 7 साल तक Android OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच दिया है। इससे आपको नया फोन बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होगी, और आपका डिवाइस लंबे समय तक सिक्योर और लेटेस्ट बना रहेगा।