Samsung Galaxy S25 Edge का प्रमोशनल पोस्टर लीक, लॉन्च डेट आई सामने

Join Us icon

Samsung ने इस साल जनवरी में आयोजित Unpacked इवेंट के दौरान अपने नए फोन की झलक दिखाई थी, यह Galaxy S25 Edge नाम से आने वाला है। तभी से फोन को लेकर कई लीक्स और अफवाहें सामने आ चुकी हैं, जिसमें इसके डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। बता दें कि पहले यह फोन अप्रैल में लॉन्च होने वाला था, लेकिन अब इसके लॉन्च को लेकर एक नई डेट लीक हुई है, जिससे इसके जल्द ही मार्केट में आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट (लीक)

  • टिप्स्टर Evan Blass ने अपने एक्स अकाउंट पर Galaxy S25 Edge का एक प्रमोशनल टीजर इमेज शेयर किया है।
  • इस टीजर में “Beyond Slim” टैगलाइन और फोन का साइड प्रोफाइल नजर आता है, जो इसकी बेहद पतली बॉडी की तरफ इशारा करता है।
  • सबसे अहम बात यह है कि इस इमेज में एक इटैलियन डेट भी दी गई है — ‘13 maggio 2025’, यानी 13 मई 2025।
  • हालांकि Samsung की ओर से इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह तारीख पहले की रिपोर्ट्स से मेल खाती है।
  • कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फोन का ग्लोबल लॉन्च 30 मई को भी हो सकता है।
  • पहले कहा जा रहा था कि Galaxy S25 Edge केवल दक्षिण कोरिया और चीन के लिए सीमित रहेगा, लेकिन अब इसके भारत में आने की संभावना भी जताई जा रही है क्योंकि फोन को BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है।

samsung-galaxy-s25-edge-launch-date-leaked-poster

Samsung Galaxy S25 Edge स्पेसिफिकेशंस (लीक्स के अनुसार)

डिजाइन और बॉडी: यह फोन सिर्फ 5.83mm पतला बताया जा रहा है, जिससे यह अब तक का सबसे स्लिम Galaxy फोन हो सकता है। इसके फ्रेम में टाइटेनियम बॉडी और Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन होने की उम्मीद है।

डिस्प्ले: Galaxy S25 Edge में 6.55 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जो स्मूद और कलरफुल विज़ुअल अनुभव देगी।

प्रोसेसर और रैम: यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite SoC से लैस होगा, जिसके साथ 12GB रैम और अधिकतम 512GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

कैमरा: कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है, जो इसे फोटोग्राफी के लिहाज से बेहद पावरफुल बनाएगा।

बैटरी: फोन में 3,900mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Samsung Galaxy S25 Edge की संभावित कीमत:

लीक्स के मुताबिक, इस अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 15 लाख वॉन (लगभग ₹89,200) हो सकती है। हालांकि, भारत में इसकी सही कीमत और उपलब्धता के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here