Samsung Galaxy S25 Edge का इंडियन वैरियंट एफसीसी साइट पर स्पॉट, जानें क्या मिल सकता है खास

Samsung Galaxy S25 Edge को इस साल की शुरुआत में Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S25 सीरीज के साथ दर्शाया गया था। यह फोन एक नया स्लिम फ्लैगशिप होगा। जिसके मात्र 5.84mm मोटाई के साथ आने की अफवाह है। बता दें कि Galaxy S25 Edge ने अब तक कई सर्टिफिकेशन हासिल किए हैं और इसे Geekbench लिस्टिंग में भी देखा गया है। वहीं, अब संभावित अमेरिकी और भारतीय वैरियंट FCC वेबसाइट पर सामने आए हैं।
Samsung Galaxy S25 Edge एफसीसी डिटेल्स
- FCC प्लेटफार्म पर Samsung के एक नए फोन को देखा गया है, जिसका मॉडल नंबर SM-S937U और SM-S937U1 है। इसका FCC ID ‘A3LSMS937U’ दर्ज किया गया है।
- भारतीय वैरियंट का मॉडल नंबर SM-S937B/DS और SM-S937B बताया जा रहा है, जिसका FCC ID ‘A3LSMS937B’ है।
- लिस्टिंग में मार्केटिंग नाम का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन इसे Galaxy S25 Edge माना जा रहा है।
- FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि Galaxy S25 Edge में 5G, Bluetooth LE (Low Energy), Wi-Fi, NFC, WPT (Wireless Power Transfer) और UWB (Ultra-Wideband) सपोर्ट मिलेगा।
- लिस्टिंग में एक चार्जिंग अडैप्टर का जिक्र है, जिसका मॉडल नंबर ‘EP-T2510’ है, और एक डेटा केबल का जिक्र है, जिसका मॉडल नंबर ‘EP-DN980’ है। इससे संकेत मिलता है कि फोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Samsung Galaxy S25 Edge के बारे अब तक हम क्या जानते हैं?
Samsung Galaxy S25 Edge ब्रांड का स्लिम फ्लैगशिप फोन होगा। यह Galaxy S25 Ultra की तरह ही टाइटेनियम एलॉय बॉडी और संभवतः 2K डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन को पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि यह भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
- डिस्प्ले: Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1.32mm बेजल और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन होगा।
- प्रोसेसर: Geekbench लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आ सकता है, जिसे Adreno GPU के साथ जोड़ा गया है।
- मेमोरी: फोन में कम से कम 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन हो सकते हैं।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: यह Android 15-आधारित One UI 7 कस्टम स्किन पर काम कर सकता है।
- कैमरा: इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस हो सकता है। सेल्फी के लिए 12MP सेंसर मिलने की संभावना है।
- बैटरी: यह डिवाइस 3,900mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- कलर्स: लीक के अनुसार फोन Titanium Icyblue, Titanium Silver, और Titanium Jetblack जैसे कलर्स में आ सकता है।
Samsung Galaxy S25 Edge कीमत (संभावित)
अफवाहों के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Edge का 256GB बेस मॉडल 1,500,000 वॉन (लगभग ₹87,900) में लॉन्च हो सकता है, जबकि 512GB मॉडल की कीमत 1,630,000 वॉन (लगभग ₹95,500) हो सकती है। यूरोप में, इसकी कीमत EUR 1,200 (लगभग ₹1,11,200) से EUR 1,400 (लगभग ₹1,29,700) के बीच हो सकती है। फोन मई में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
भारत में, Galaxy S25 Edge को Galaxy S25 और Galaxy S25 Ultra के बीच रखा जा सकता है, यानी इसकी कीमत ₹80,999 से ₹1,29,999 के बीच हो सकती है।