Samsung Galaxy S25 FE इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म! सितंबर की इस तारीख को भारत में अनाउंस होगा यह फ्लैगशिप फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/samsung-galaxy-S25-FE.jpg

Samsung Galaxy S25 FE 5G फोन का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। कंपनी ने साल 2025 की शुरुआत में ही Samsung Galaxy S25, S25 Plus और S25 Ultra इंडिया में लॉन्च कर दिए थे और मई में S25 Edge मॉडल पेश किया था। वहीं अब सीरीज का पांचवां मॉडल भी भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रहा है। सैमसंग ने घोषणा कर दी है कि वह आने वाली 4 सितंबर को गैलेक्सी एस25 एफई इंडिया में लॉन्च करेगी।

सैमसंग 4 सितंबर को Galaxy Event का आयोजन कर रही है। यह ईवेंट भारत में दोपहर के 3 बजे शुरू होगा और इसी के मंच से Samsung Galaxy S25 FE पेश किया जाएगा। इस दिन कंपनी अपने स्मार्टफोन के साथ नई Samsung Galaxy Tab S11 series भी ​अनविल करेगी। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट सहित कंपनी के सभी सोशल मीडिया चैनल्स पर यह बड़ा लॉन्च ईवेंट लाइव देखा जा सकेगा।

सबसे पहले गैलेक्सी एस25 एफई की कीमत की बात करें तो बीते दिनों आए लीक के अनुसार कोरिया में इसे 1 मिलियन वॉन में लॉन्च किया जा सकता है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 63,490 रुपये के करीब है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि भारत में Galaxy S25 FE 5G फोन 60 हजार से 65 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ Galaxy S24 FE 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार गैलेक्सी एस25 एफई Exynos 2400 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है जो 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि Galaxy S25 5G फोन भी इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। यानी फैन एडिशन में भी गैलेक्सी एस25 की ताकत मिलेगी। सैमसंग इसे 8GB RAM पर पेश कर सकती है।

गैलेक्सी एस25 एफई 5जी फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दिए जाने की खबर सामने आ रही है। यह Galaxy S25 की 6.2-इंच से बड़ी है और S25+ की 6.7-इंच के बराबर है। यानी फैन एडिशन में एस25 की पावर प्लस मॉडल के साइज़ में मिलेगी। लीक की मानें तो यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 2× Dynamic AMOLED स्क्रीन होगी जिसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मौजूद रहेगी।

Samsung उन चुनिंदा मोबाइल ब्रांड्स में से एक है जो अपने स्मार्टफोंस को लंबी एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आती है। ऐसा ही कुछ हमें Galaxy S25 FE 5G फोन में भी देखने को मिल सकता है। यह डिवाइस One UI 8 आधारित लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जा सकता है, जिसके साथ 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड देखने को मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। लीक के अनुसार इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP OIS मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 12MP Ultrawide एंगल लेंस और 3एक्स ज़ूम वाला 8MP Telephoto OIS सेंसर शामिल रहेगी। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमर मिल सकता है।

अगर वाकई में Galaxy S25 FE 60 हजार रुपये तक की कीमत पर आता है तो इस प्राइस सेगमेंट में मौजूद OnePlus 13s, iPhone 16E और Vivo X200 FE को कड़ी टक्कर दे सकता है। ये तीनों स्मार्टफोन एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए अभी 4 सितंबर का इंतजार करना होगा।