
गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 22 जनवरी को आयोजित हो रहा है, जहां हमें नई Galaxy S25 सीरीज देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसमें एक नया मॉडल Samsung Galaxy S25 Slim भी डेब्यू कर सकता है। यह भी माना जा रहा है कि गैलेक्सी एस25 स्लिम को अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जाएगा, लेकिन यह इस साल मई के आसपास उपलब्ध होगा। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में उन देशों की लिस्ट का जिक्र किया गया है, जहां एस25 स्लिम को सेल किया जाएग। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
गैलेक्सी एस25 स्लिम इन देशों में होगा लॉन्च
- फोनएरेना की एक रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी एस25 स्लिम कुल 39 बाजारों में उपलब्ध होगा।
- इस लिस्ट में अमेरिका या कनाडा शामिल नहीं है, बल्कि अन्य प्रमुख मार्केट शामिल हैं। यह कोई आधिकारिक सूची नहीं है, इसलिए बाद में इसमें बदलाव हो सकते हैं।
- भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अगर यह सूची सही है, तो सैमसंग गैलेक्सी एस25 स्लिम को यहां लाया जाएगा।
- लिस्ट के अन्य देशों में ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, मिस्र, फ्रांस, कजाकिस्तान, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम और वियतनाम शामिल हैं। सूची में कुल 39 देश शामिल हैं।
- रिपोर्ट में गैलेक्सी एस25 स्लिम की उपलब्धता के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है, लेकिन हमें अनपैक्ड इवेंट में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।
जैसा कि नाम से पता चलता है, गैलेक्सी एस25 ‘स्लिम’ पतले फॉर्म फैक्टर में आएगा। कथित तौर पर इसका माप 159 x 76 x 6.4 मिमी होगा जो गैलेक्सी एस24+ के समान है, लेकिन पतला होगा क्योंकि पूर्व मॉडल 7.7 मिमी मोटा है।
Samsung Galaxy S25 Slim में 6.7-इंच या 6.8-इंच का डिस्प्ले होने की अफवाह है, जो कि S25+ में भी दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 200MP का सैमसंग ISOCELL HP5 प्राइमरी कैमरा, 50MP का ISOCELL JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेली[फोटो लेंस हो सकता है। यह 12GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आ सकता है। इसे बॉक्स से बाहर Android 15-आधारित One UI 7 पर बेस्ड रखा जा सकता है।









