
Samsung के अगले Galaxy S26 FE स्मार्टफोन और Galaxy Tab S12 सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों डिवाइस Google की इंटरनल लिस्टिंग में स्पॉट हुए हैं। जिससे लगता है कि इनकी लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही ऐलान होने की संभावना है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Galaxy S26 FE और Galaxy Tab S12 लिस्टिंग
Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S26 FE और Galaxy Tab S12 सीरीज का नाम Google ऐप की एक इंटरनल लिस्ट में देखा गया है। इस लिस्ट में उन डिवाइस को शामिल किया जाता है, जिन्हें Google अपने पेड AI सब्सक्रिप्शन का फ्री ट्रायल देने वाला होता है। इससे पहले Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 भी इसी लिस्ट में नजर आए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि Samsung के ये नए डिवाइस भी जल्द बाजार में आ सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 FE की डिटेल्स संभावित
अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE में Samsung का नया फ्लैट-फ्रेम डिजाइन देखने को मिल सकता है। जिसमें उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। Geekbench लिस्टिंग से लगता है कि यह फोन Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।
डिस्प्ले को लेकर भी इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि Galaxy S26 FE में पहली बार Samsung अपनी डिस्प्ले यूनिट के बजाय चीन की BOE द्वारा तैयार OLED पैनल का उपयोग कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो FE सीरीज में यह पहला मौका होगा जब कंपनी किसी और डिस्प्ले सप्लायर का उपयोग करेगी।
Galaxy Tab S12 Ultra में मिल सकते हैं ये फीचर्स
लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy Tab S12 Ultra का डिजाइन पिछले मॉडल Tab S11 Ultra जैसा ही रह सकता है। इसमें V-शेप नॉच वाला बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार टैबलेट का साइज लगभग 326.34 x 208.46 x 5.12mm हो सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Galaxy Tab S12 Ultra में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह टैब 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों में आ सकता है। इसमें One UI 9.0 आधारित सॉफ्टवेयर मिलने और 6 साल तक Android अपडेट दिए जा सकते हैं।
सितंबर में हो सकती है लॉन्चिंग
फिलहाल Samsung ने Galaxy S26 FE और Galaxy Tab S12 सीरीज की लॉन्च डेट शेयर नहीं की है। हालांकि, पिछले साल के लॉन्च शेड्यूल और सामने आई रिपोर्ट्स को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी इन दोनों डिवाइस को सितंबर 2026 में पेश कर सकती है।
यदि आप Galaxy S26 FE और आगामी टैबलेट लेने की इच्छा रखते हैं तो असल डिटेल्स आने का वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










