Samsung Galaxy S26 FE की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स लीक, लॉन्च से पहले ही जानें फोन डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/samsung-galaxy-s26-fe-case-renders-design-leak.jpg

सैमसंग जल्द ही टेक मार्केट में अपनी गैलेक्सी एस26 सीरीज का फैन एडिशन लेकर आने वाली है। Samsung Galaxy S26 FE सीरीज का चौथा फोन बनकर आएगा जो कीमत के मामले में भी सीरीज के बाकी मॉडल्स से सस्ता होगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस अपकमिंग सैमसंग फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सर्टिफिकेशन साइट पर इस मोबाइल की फोटो सामने आ गई है जिसके सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई की लुक और डिजाइन का खुलासा हो गया है।

Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन को वायरलेस पावर कंसोर्शियम (WPC) पर लिस्ट किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर यह अपकमिंग 5जी फोन SM-S741 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। इस लिस्टिंग में एक ओर जहां गैलेक्सी एस26 एफई में Qi2 वायरलेस चार्जिंग दिए जाने की जानकारी मिली है। वहीं दूसरी ओर फोन की फोटो से यह खुलासा भी हो गया है कि लुक के मामले में Galaxy S26 FE मार्केट में मौजूद Galaxy S26 स्मार्टफोन जैसी ही दिखेगा। इसमें भी वर्टिकल डिजाइन वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल Exynos 2500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह डेका-कोर प्रोसेसर है जो 1.80गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.30गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। माना जा रहा है कि यह सैमसंग फोन 7 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। लीक के अनुसार इस फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर से लैस होगा। इसके साथ ही मोबाइल के बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकती है। लीक की मानें तो यह सैमसंग 5जी फोन 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च होगा।

इस अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन में 6.7-इंच की डिस्प्ले दिए जाने की बात कही गई है। यह फुलएचडी+ स्क्रीन बताई जा रही है जिसे फ्लैट एमोलेड पैनल पर बनाया जा सकता है और इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल राउंड कॉर्नर वाले मैटल फ्रेम पर लाया जा सकता है और स्मार्टफोन के फ्रंट व बैक पैनल पर ग्लास की लेयर दी जा सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई 5जी स्मार्टफोन को पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लग सकती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इस बात की उम्मीद भी की जा सकती है कि बेहतर ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ यह स्मार्टफोन लंबा बैकअप दे सकेगा। लीक की मानें तो यह Samsung 5G 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।